नैनीताल: जर्जर ओल्ड लंदन हाउस की दीवार गिरी, बाल-बाल बचे लोग

 

 ओल्ड लंदन हाउस बिल्डिंग में फर्नीचर के गोदाम में आग लगने के बाद जीर्ण-शीर्ण भवन अब क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों के लिए खतरा बन गया है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे जर्जर भवन की दीवार का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। इस दौरान कुछ पत्थर सड़क तक भी आ गए। कई राहगीर इनकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

बता दें कि दो बार आग की चपेट में आकर ओल्ड लंदन हाउस जर्जर हो चुका है। इसकी जीर्ण-शीर्ण दीवारों से पत्थर गिर रहे हैं। भवन मुख्य बाजार में होने के कारण वहां से आवाजाही करने वाले लोगों के लिए यह खतरा बना हुआ है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। बुधवार को भी भवन की दीवार ढहने से लोगों में भय का माहौल बना रहा। एसडीएम नवाजिश खलिक ने बताया कि भवन से आवाजाही करने वाले लोगों को कितना खतरा है, इसकी जांच व अन्य विधिक कार्रवाई जिला विकास प्राधिकरण को करने को कहा है। लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से नगर पालिका को भवन के निचले तल पर मौजूद दुकानों को फिलहाल बंद रखवाने और अन्य इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़े  श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़
  • Related Posts

    चेतावनी: दिवाली पर पोटाश गन के इस्तेमाल से स्वास्थ्य को गंभीर खतरा, देश के अलग राज्यों से चौंकाने वाले आंकड़े

    दिवाली पर पटाखों के साथ पोटाश और कार्बाइड गन से जश्न जनजीवन खतरे में डाल सकता है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के नेत्र रोग और प्लास्टिक सर्जरी विभाग…

    देहरादून – हरक का भट्ट पर पलटवार: बोले- नंदप्रयाग घाट में लोगों ने क्यों पीटा था?, मैंने मुंह खोला तो पूरे चिट्ठे खोलूंगा

    कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने फिर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि बदरीनाथ विधानसभा सीट से…