युवक पर हमला: गुरुग्राम में 9 लड़कों ने मिलकर पीटा, मुंह पर की पेशाब, शिवम के साथ रहने की दी सजा!

Spread the love

रियाणा के गुरुग्राम स्थित फर्रुखनगर थाना के अंतर्गत जाटौला गांव में गुरुवार की देर शाम प्लॉट में बैठे दलित युवक के साथ कई युवकों ने मारपीट की। पीड़ित युवक ने पुलिस को दी शिकायत में आरोपी युवकों द्वारा जातिसूचक शब्द बोलने और एक युवक द्वारा मुंह पर पेशाब करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

तू शिवम के साथ बहुत रहता है
जाटौला गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुवार की देर शाम करीब 7.30 बजे अपने प्लॉट में बैठा था। इसी दौरान जाटौला गांव के साहिल राजपूत, अंकित यादव व आशू स्वामी सहित चार-पांच लड़के बाइकों पर सवार होकर आए। लड़कों ने आते ही कहा कि तू शिवम के साथ बहुत रहता है। इसी दौरान साहिल ने उसकी कमर पर डंडा मार दिया और इसके बाद अन्य लड़कों ने भी उसके साथ थप्पड़ व मुक्कों से मारपीट की। युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक युवक के उसके मुंह पर पेशाब कर दिया और जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।

 

आरोपियों में एक नाबालिग
पीड़ित उन लड़कों से छूटकर अपने घर की ओर भागा तो उसका पीछा किया। घर में घुसकर भी उसके साथ मारपीट करते हुए युवक व उसके परिवार वालों को मारने की धमकी दी। जब गली में भीड़ एकत्रित होने लगी तो वे लड़के मौके से भाग गए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने फर्रुखनगर थाने में एफआईआर दर्ज करके आगामी कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी नाबालिग है।

और पढ़े  6 महीने के ब्रिज कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, कौन और कब तक कर सकता है अप्लाई?

पेशाब के आरोप पर जवाब देने से बच रही पुलिस
आरोपियों की पहचान जाटौला गांव निवासी अंकित, हिमांशु, पवन, योगेश व अंश, हेलीमंडी निवासी आशू, फर्रुखनगर निवासी अभय और रेवाड़ी के कंवाली गांव निवासी रचित के रूप में हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। पीड़ित के मुंह पर एक लड़के द्वारा पेशाब करने की बात पर पुलिस अभी कुछ नहीं कह रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद ही पता चल सकेगा कि यह आरोप सही या गलत हैं। वहीं, पुलिस दोनों पक्षों के युवकों के बीच किसी रंजिश या लड़ाई-झगड़े को लेकर भी जांच कर रही है।

पुलिस का बयान
दलित युवक से मारपीट मामले में कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों से पूछताछ के साथ ही गहनता से जांच की जा रही है ताकि मामले की तह तक जाया जा सके। पीड़ित और आरोपियों की बीच रंजिश को लेकर भी छानबीन की जा रही है। – सुखबीर सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त (पटौदी), गुरुग्राम।


Spread the love
  • Related Posts

    बंगाल सरकार का बड़ा फैसला: स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी तक पढ़ाए जाएंगे श्यामा प्रसाद मुखर्जी, मुख्यमंत्री शुभेंदु ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद् और राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सोमवार को बड़ा एलान…


    Spread the love

    Russia-Ukraine- नाटो की बैठक से पहले रूस का युक्रेन पर बड़ा हमला, मिसाइल-ड्रोन अटैक में सात लोगों की मौत

    Spread the love

    Spread the loveनाटो शिखर बैठक से ठीक पहले रूस ने युक्रेन की राजधानी कीव और उसके आसपास के इलाकों पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इस हमले…


    Spread the love