युवक ने फेसबुक पर प्रेमिका के साथ पोस्ट किया वीडियो, खुद को गोली मार की आत्महत्या

Spread the love

बस्ती। जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र के धर्मूपुर स्थित अपने ऑटो पार्ट्स के गोदाम में सोमवार को दिन में एक युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मरने से कुछ देर पहले उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपनी कथित प्रेमिका के साथ कई फोटो वायरल किया। उसके बाद एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें युवक ने आत्महत्या के लिए प्रेमिका समेत दो को जिम्मेदार ठहराया है। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार शाही ने बताया कि युवक ने दायीं तरफ कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही छानबीन की जा रही है।

जिले के परसरामपुर कस्बा निवासी रामजनक मौर्या का ऑटो पार्ट्स का कारोबार है। कस्बे में ही उन्होंने दुकान खोल रखी है, जबकि परसरामपुर-अरजानीपुर मार्ग पर धर्मूपुर में उनका गोदाम है। उनके तीन बेटों में सबसे छोटा बेटा सुनील मौर्या (25) उनके साथ कारोबार में हाथ बंटाता था। सोमवार को दिन में करीब डेढ़ बजे वह अपने गोदाम पर पहुंचा और यहां पर आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया और उसे फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। वीडियो की जानकारी पाकर परिजन उसे तलाशते हुए गोदाम पहुंचे इसके पहले ही सुनील ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वीडियो में सुनील ने एक युवती को अपनी प्रेमिका बताते हुए पिछले 10 साल से संपर्क में रहने की बात कही। उसने प्रेमिका पर शोषण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह उसकी पत्नी की तरह रह रही थी। अब एक लड़के के साथ मिलकर हत्या कराने की बात कर रही थी।

और पढ़े  फरसा वाले बाबा: 11 साल की उम्र में छोड़ दिया घर, ऐसे चंद्रशेखर से बने फरसा वाले बाबा...

Spread the love
  • Related Posts

    प्रयागराज में हादसा- अमोनिया गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी, कई मजदूर दबे

    Spread the love

    Spread the love     फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित सपा  नेता  और पूर्व  मंत्री  अंसार  अहमद का कोल्ड स्टोरेज तेज धमाके के साथ धराशायी हो…


    Spread the love

    UP कैबिनेट बैठक- खाद्य, ऊर्जा समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी, 37 प्रस्तावों पर मुहर, जानें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में खाद्य, ऊर्जा और नगर विकास विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *