X ठप: भारत समेत कई देशों में हजारों यूजर्स परेशान, नहीं लोड हो रहा प्लेटफॉर्म

मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में एक बड़ी आउटेज देखने को मिल रही है। इसके चलते यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारत में भी कई यूजर्स ने एक्स के ठीक से काम न करने की शिकायत कर रहे हैं। इंटरनेट पर वेबसाइट्स के काम करने पर नजर रखने वाली मशहूर साइट डाउनडिटेक्टर पर आउटेज की शिकायतों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

कई देशों में यूजर्स की आ रही शिकायतें

डाउनडिटेक्टर पर कई देशों के यूजर्स ने लगातार शिकायतें की हैं। अगर अमेरिका की बात करें तो स्थानीय समयानुसार सुबह के 10:25 तक 35 हजार से ज्यादा लोगों ने शिकायतें दर्ज की हैं। वहीं भारत में स्थानीय समयानुसार शाम 7:44 तक 1,400 यूजर्स ने एक्स डाउन होने की शिकायत की। फ्रांस में स्थानीय समयानुसार 4:35 तक 3,500 से ज्यादा यूजर्स ने एक्स डाउन होने की शिकायत की।

एप में किस चीज की आ रही है दिक्कत?

अगर वेबसाइट डाउन होने की आकड़ों पर नजर रखने वाली डाउनडिटेक्टर वेबसाइट की मानें तो सबसे ज्यादा यूजर्स ने एप में दिक्कतों का सामना किया। साथ ही फीड और टाइमलाइन के साथ भी दिक्कतें आ रही हैं। अगर वेबसाइट की बात करें तो ये तुलनात्मक रूप से एप से कम है। लेकिन यूजर्स यहां भी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

और पढ़े  बोस्निया में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा-: यूरोपीय संघ के शांति मिशन के 4 कर्मियों की मौत, 11 घायल
  • Related Posts

    जालंधर: अमेरिका के जॉर्जिया में इतिहास रचने वाले पहले दस्तारधारी सिख विधायक बने जोत सिंह, अकाल तख्त ने दी बधाई

    अमेरिका में भारतीय और सिख समुदाय के लिए गर्व का एक ऐतिहासिक अवसर सामने आया है। जॉर्जिया राज्य के स्टेट हाउस के डिस्ट्रिक्ट 97 से चुनाव जीतकर जोत सिंह ने…

    मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज: एनएचआरसी के आदेश पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, बाल यौन अपराध से जुड़ा है मामला

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया है कि मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक और यौन शोषण वाली सामग्री मिलने के मामले में…