लेखक व निर्देशक आर के शुक्ला ने भोजपुरी फिल्म “धर्म-अधर्म” के लिए आम्रपाली दूबे को अनुबंधित किया

लखनऊ –

आज कल फिल्म कंटेंट को लेकर फिल्म निर्देशकों का रुझान वास्तविकता जीवन पर आधारित कहानियों पर है । इसलिए भोजपुरी फिल्म निर्देशको का भी रुझान मजबूत एवं वास्तविकता जीवन पर आधारित कहानी पर काम कर सार्थक सिनेमा बनाने के तरफ बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में जाने-माने भोजपुरी फिल्म लेखक व निर्देशक आर के शुक्ला महिला प्रधान फिल्म धर्म-अधर्म बनाने का निर्णय लिया। जिसमें मुख्य नायिका के रूप में भोजपुरी के सुप्रसिद्ध अभिनेत्री आम्रपाली दूबे को अनुबंधित किया। यह भोजपुरी फिल्म शिवराम फिल्म् एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई जाएगी । जिसके निर्माता शिवराम है तथा लाइन प्रोड्यूसर राकेश कुमार ऊर्फ भोला बाबा है । इस फिल्म के लेखक व निर्देशक आर के शुक्ला है । इसके पहले आर के शुक्ला ने भोजपुरी के कई हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं जैसे कि बागी भईले सजना हमार,माटी हमरे गांव के , रखिहा देशवा के लाज,मोहे रंग दे प्यार के रंग सजना, जनता दरबार, सपनों का सफर इत्यादि । जिसमें से कई सारी फिल्में रिलीज हो चुकी है जिसे सिनेमा प्रेमियों बहुत प्यार दुलार दिया । लेखक व निर्देशक आर के शुक्ला हमेशा नई और अलग टाइप का कॉन्सेप्ट लेकर आते हैं जो दर्शकों के दिल में घर बना लेती हैं। इस फिल्म के संगीतकार सावन कुमार है।
लेखक व निर्देशक आर के शुक्ला ने बातचीत के दौरान बताया कि यह फिल्म की कहानी आम महिला के व्यक्तिगत के जीवन की संघर्ष के समय महिला अपने निर्णय एवं अपने कर्तव्यों का कैसे निर्वहन करें इस पर विशेष बल दिया गया है। और यह फुल एक्शन वाली फिल्म है। बाकी आप को बता दू कि फिल्म के टेक्नीशियन एवं कलाकारों का चयन किया जा रहा है। और जल्द ही यह फिल्म शूटिंग फ्लोर पर आ जाएगी यह जानकारी फिल्म के पी आर ओ अरविंद मौर्या ने दी।

और पढ़े  सर्किट हाउस में नमाज पढ़ने पर विवाद, सपा विधायक के चाचा के खिलाफ FIR
  • Related Posts

    सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: मलबा हटाने के दौरान मिला 20 फीट गहरा कुआं, डाला गया था लिंटर

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक मस्जिद को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद मलबा हटाने के दौरान जमीन के नीचे…

    राममंदिर: CEO जितेंद्र मिश्र ने संभाली कमान, बैठकें कर समझी पूरी व्यवस्था, नई टीम के साथ होगा आगे का एक्शन

    अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं को समझने और नई जिम्मेदारी की रूपरेखा तैयार करने की…