Wrestlers Protest:- भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ पहलवानों का धरना दूसरे दिन भी जारी.

Spread the love

Wrestlers Protest:- भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ
पहलवानों का धरना दूसरे दिन भी जारी.

भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन फिर से शुरू हो गया है। विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित कई खिलाड़ी रविवार (23 अप्रैल) को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंच गए। उन्होंने जनवरी में भी कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उनकी शिकायत पर एक समिति का भी गठन किया गया था, लेकिन पहलवानों को उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। पहलवानों का प्रदर्शन पार्ट-2 दूसरे दिन भी जारी है।

पहलवानों का कहना है कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों पर निगरानी समिति की जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज हो। इससे पहले जनवरी में पहलवान धरने पर बैठे थे और उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए थे जिन्हें बृजभूषण शरण सिंह ने निराधार बताया था।

Spread the love
और पढ़े  दिल्ली में हादसा: अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल पर लगी आग, पिता और 2 बच्चों की गई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!