मनीष सिसोदिया- पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया को लगा झटका, 12 मई तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

मनीष सिसोदिया- पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया को लगा झटका, 12 मई तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई द्वारा जांच की जा रही आबकारी नीति मामले में आप नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 12 मई तक बढ़ा दी है। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गुरुवार को CBI द्वारा जांच किए जा रहे आबकारी मामले में न्यायिक हिरासत खत्म होने पर राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था।

कल यानी बुधवार को अदालत ने ईडी द्वारा जांच की जा रही आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत पर निर्णय टाल दिया था। राउज एवेन्यू कोर्ट ने 28 अप्रैल तक सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। इससे पहले 18 अप्रैल (मंगलवार) को मामले की सुनवाई में अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल 26 अप्रैल को फैसला सुनना था, लेकिन सुनवाई के दौरान अदालत ने फैसला टाल दिया था।

और पढ़े  सेवा संकल्प अभियान: दिल्ली में खुलेंगे 13 नमो श्रमिक सेवा केंद्र, CM रेखा ने याद किया कामगारों का योगदान
  • Related Posts

    टाइम आएगा हम आपको पकड़ेंगे: चुनाव आयोग में मतभेद के दावे पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी बोले-न्याय जरूर होगा

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर भाजपा, आरएसएस और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा…

    1 अक्तूबर से नए नियम: अगले महीने की 1 तारीख से होने जा रहे हैं ये बदलाव, जानें क्या बदलेगा और क्या नहीं

    महीने की पहली तारीख जब भी आने वाली होती है, तो इस बात कि चिंता लोगों को होती है कि अब क्या-क्या नियम बदलने वाले हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लगभग…