गजब की लापरवाही- गलती करे कोई भरे कोई :- आधार कार्ड में था नाम गलत और मासूम को नहीं मिला स्कूल में दाखिला, नाम की जगह पर लिखा था ‘मधु का पांचवां बच्चा’।।

Spread the love

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक ऐसी हैरान करने वाली खबर सामने आई है जिसे माता-पिता की लापरवाही कहें या आधार कार्ड बनाने वाले की गलती, यह बताना काफी मुश्किल है। बदायूं के एक सरकारी स्कूल ने एक बच्ची को दाखिले से इसलिए मना कर दिया क्योंकि आधार कार्ड में उसके नाम की जगह ‘मधु का पांचवां बच्चा’ और ‘बेबी फाइव ऑफ मधु’ लिखा था। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है।स्कूल का कहना है कि आधार कार्ड में आधार नंबर भी नहीं था। यह मामला पहली बार शनिवार को उस वक्त प्रकाश में आया जब बिलसी तहसील के रायपुर गांव के दिनेश अपनी बेटी आरती का दाखिला प्राथमिक स्कूल में कराने पहुंचे।एक अधिकारी के मुताबिक बच्ची के पिता दिनेश अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। जब दाखिले के लिए उनकी बारी आई तो उनसे अन्य कागजात के साथ आधार कार्ड मांगा गया। आधार कार्ड देखकर स्कूल टीचर एकता वार्ष्णेय हैरान रह गईं और बच्ची का नाम देखकर उन्होंने उसे दाखिला देने से इनकार कर दिया। साथ ही उन्होंने पिता दिनेश से कहा कि वह आधार कार्ड की गलती को ठीक करा लें।

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा यह विशुद्ध रूप से लापरवाही का मामला है

इस बारे में जब जिला मजिस्ट्रेट दीपा रंजन से बात की गई तो वह बोलीं कि, आधार कार्ड पोस्ट ऑफिसों और बैंकों में बनते हैं। यह गलती पूरी तरह से लापरवाही के चलते हुई है। हम पोस्ट ऑफिस और बैंकों के अधिकारियों को इस बारे में अलर्ट करेंगे और उन लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी जिन्होंने ऐसी लापरवाही बरती है। बच्ची के आधार कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुकी है।

और पढ़े  अयोध्या- लंबी कतारें, खत्म सिलिंडर..गैस के लिए भटकते उपभोक्ता

Spread the love
  • Related Posts

    एक परिवार के 3 लोगों ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर के बंथरा इलाके में बीती रात को एक ही परिवार के पति, पत्नी और बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसमें मां और बेटे…


    Spread the love

    पत्नी के हाथ-पैर बांध आंखों में डाला पेट्रोल, 1 किमी दूर ले जाकर किया ये घिनौना काम

    Spread the love

    Spread the loveएटा के थाना रिजोर इलाके के वैश्य खेरिया की विवाहिता को बंधक बनाकर ससुरालीजनों ने कहर बरपाया। उसे बुरी तरह पीटा और सिर के बाल काट दिए। महिला…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *