पत्नी के हाथ-पैर बांध आंखों में डाला पेट्रोल, 1 किमी दूर ले जाकर किया ये घिनौना काम

टा के थाना रिजोर इलाके के वैश्य खेरिया की विवाहिता को बंधक बनाकर ससुरालीजनों ने कहर बरपाया। उसे बुरी तरह पीटा और सिर के बाल काट दिए। महिला ने आंखों में पेट्रोल डालने का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया है। पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

 

मामला जिला फिरोजाबाद के थाना एका के हतौली गांव का है। यहां के योगेश की शादी एटा के रिजोर थाने के गांव वैश्य खेरिया निवासी पूजा के साथ चार साल पहले हुई थी। पूजा के भाई लवकुश ने आरोप लगाया है कि योगेश, पूजा पर शक करता है।

इसको लेकर उसकी पिटाई करता है। 15 मार्च को पति योगेश ने रात को पूजा के हाथ पैर बांधकर आंखों में पेट्रोल डाल दिया। करीब चार घंटे तक प्रताड़ित करता रहा। उसके बाल काट दिए। अन्य ससुराली भी प्रताड़ित करते हैं।

16 मार्च को शाम 6:30 बजे गांव से एक किलोमीटर दूर गोपालपुर गांव के पास उसे बेहोशी की हालात में छोड़ गया। गांव के आस-पास के लोगों ने पूजा को बेहोशी हालात में देखा तो पूजा के परिजन उसे घर ले आए। इसके बाद परिजन ने बुधवार को उसे इमरजेंसी में उपचार के लिए भर्ती कराया।

परिजन के तहरीर के आधार पर पति योगेश, देवर रंजीत और दानवीर, सास दागश्री, ननद सपना, ददिया ससुर नत्थूराम और छविराम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सकीट नीतीश गर्ग ने बताया कि वैश्य खेरिया गांव में महिला के परिजन की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पति पर दूसरी शादी करने और पीटने का आरोप
उधर, एटा के ही जलेसर में भी एक और मामला सामने आया है। मोहल्ला गोलनगर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है ससुराल पहुंचने पर पति और उसके परिजन ने उसे बेरहमी से पीटा और घर में नहीं घुसने दिया। पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

और पढ़े  UP: रिटायरमेंट के बाद भी नहीं खत्म होगी नौकरी, 70 साल तक सेवाएं देते रहेंगे डॉक्टर

गोलनगर निवासी रेशमा ने पुलिस को बताया कि करीब सात वर्ष पहले उसकी शादी आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के गांव नगला बिहारी के रिंकू से हुई थी। शादी के बाद से रिंकू और उसके परिजन कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता था।

पीड़िता ने बताया 2 दिसंबर 2025 को उसका पति रिंकू काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला, जो वापस नहीं लौटा। रेशमा ने 3 दिसंबर को थाना एत्माद्दौला में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 21 फरवरी को फोन पर संपर्क होने पर रिंकू ने बताया कि उसने दूसरी शादी कर ली है।

दूसरी शादी की जानकारी होने पर रेशमा 2 मार्च को अपनी ससुराल पहुंची। यहां उसके पति रिंकू, जेठ श्रीवान, जेठानी पूनम देवी, सास सुखदेवी और दूसरी पत्नी रानी उर्फ विशाखा ने उसको बेरहमी से पीटते हुए घर से निकाल दिया। रेशमा ने बताया उसके चार वर्ष की बेटी सुरभि है।
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…