महिला विश्व कप 2025- आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने पर टीम इंडिया को ₹51 करोड़ का नकद इनाम

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीतने पर टीम इंडिया को ₹51 करोड़ रुपये नकद इनाम मिलेगा। बीसीसीआई ने इसकी घोषणा की है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, जैसे साल 1983 में कपिल देव की टीम ने भारतीय क्रिकेट में नए युग का सूत्रपात हुआ था, वैसे ही कप्तान हरमनप्रीत कौर की टीम ने आज देशभर के दिल जीत लिए हैं।

आईसीसी महिला विश्व कप जीतने पर 51 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार
उन्होंने कहा कि बीसीसीआई सचिव जय शाह के नेतृत्व में महिला क्रिकेट में कई परिवर्तन हुए — वेतन समानता (pay parity) लागू की गई और हाल ही में जय शाह ने महिला विश्व कप की इनामी राशि में 300 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 14 मिलियन डॉलर कर दिया। इसलिए इस साल आईसीसी महिला विश्व कप जीतने पर 51 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत ने इतिहास रचा
बता दें कि टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रचा और वनडे तथा टी20, दोनों प्रारूपों में अपना पहला विश्व खिताब जीता। 2005 और 2017 के फाइनल मुकाबलों में मिली हार का बदला लेते हुए भारत ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया।

उतार-चढ़ाव से भरपूर रहा मुकाबला
मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत की पारी की शुरुआत स्मृति मंधाना (45) और शेफाली वर्मा (87) की 100 रनों की साझेदारी से हुई। इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स (24) के साथ 62 रनों की साझेदारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कप्तान हरमनप्रीत कौर (20) और दीप्ति शर्मा (58) ने मिलकर स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। अंत में दीप्ति और ऋचा घोष (34) की तेज बल्लेबाजी से भारत ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 298 रन का स्कोर बनाया। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज आयाबोंगा खाका ने 3 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में दबाव बनाया। शेफाली वर्मा ने 36 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया। श्री चरनी ने भी साझेदारी तोड़ी और महत्वपूर्ण बल्लेबाज को पवेलियन की राह दिखाई।

और पढ़े  चौथा टी20: भारत को 260 रनों का लक्ष्य, न्यूजीलैंड के लिए फिलिप्स ने लगाया शतक,भारत को शुरुआती झटका, सैमसन पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट
दीप्ति शर्मा ने 39 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट किया
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान लॉरा वूल्वार्ड्ट (101) ने शानदार शतक जड़ा, जबकि एनरी डर्कसेन (37) के साथ उनकी 61 रनों की साझेदारी ने थोड़ी उम्मीदें जगाईं। हालांकि दीप्ति शर्मा ने 39 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट कर मैच पलट दिया। उन्होंने दोनों सेट बल्लेबाजों को आउट किया और दक्षिण अफ्रीकी टीम के जबड़े से जीत छीन ली। दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर ऑलआउट हो गई और दीप्ति विश्व कप फाइनल में पांच विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया।
  • Related Posts

    चौथा टी20: भारत को 260 रनों का लक्ष्य, न्यूजीलैंड के लिए फिलिप्स ने लगाया शतक,भारत को शुरुआती झटका, सैमसन पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज हो रहा है। भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।…

    भारतीय महिला टीम ने 121 रन से जीता मैच: दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे 207 पर ऑलआउट, मेजबानों ने बनाई अजेय बढ़त

    हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के शानदार शतकों के बाद बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे…