महिला एशिया कप: भारतीय टीम की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, कहा- आत्मविश्वास और जज्बे की शानदार मिसाल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को श्रीलंका को 72 रन से हराकर महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। यूएई में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और आठवीं बार यह ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही। टीम की इस बड़ी जीत के बाद बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।

महिला टीम की एशिया कप जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशिया कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में इस जीत को भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण बताया।पीएम मोदी ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में टीम के आत्मविश्वास, निरंतर शानदार प्रदर्शन और बेहतरीन जज्बे की झलक देखने को मिली।

उन्होंने महिला टीम की उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे देश के लिए प्रेरणादायक बताया। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह जीत देशभर के लाखों युवाओं को क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ने तथा अपने प्रदर्शन से नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।
गृह मंत्री  अमित शाह ने टीम को दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर टीम की तारीफ करते हुए कहा कि भारत ने एशियाई क्रिकेट में एक और उपलब्धि हासिल की है।अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने पूरे देश को रोमांचित किया और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का रास्ता तैयार किया।

और पढ़े  दिल्ली: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन
  • Related Posts

    आज के अहम घटनाक्रम इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन- राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल

    विपक्षी नेता और सांसद मंगलवार को एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च करेंगे। प्रस्तावित मार्च…

    BJP: विपक्ष के चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च पर संबित पात्रा का पलटवार, कहा- संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश

    इंडिया ब्लॉक मंगलवार को संसद से चुनाव आयोग के तक मार्च करेगा। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष संवैधानिक…