कोतवाली क्षेत्र के टोली मोहल्ला कॉलोनी स्थित हिस्ट्रीशीटर हाजी सलमान के जीजा के निर्माणाधिन मकान को प्रशासन ने सोमवार दोपहर ध्वस्त कर दिया। प्रशासन का आरोप है कि मकान कब्रिस्तान की जमीन पर बनाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वही परिवार का आरोप है कि प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पहले उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया था।
लोनी एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि प्रशासन को जानकारी मिली थी कि टोली मोहल्ला कॉलोनी स्थित सरकारी भूमि और कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। जांच करने पर पता चला कि कल्लू बेग व अन्य के द्वारा सरकारी भूमि पर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। इसको लेकर प्रशासन ने दो-तीन दिन पहले पैमाइश कराई गई थी। पैमाइश में मकान सरकारी जमीन पर बना पता चला था।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन सितंबर की रात करीब नौ बजे वह अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ गुरुद्वारे के पास से अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में सफेद रंग की कार में सवार तीन लोगों ने उन्हें रोककर घर छोड़ने की बात कही। मना करने पर आरोपियों ने दोनों को जबरन कार में खींच लिया और जंगल की ओर ले गए।