बिहार- अचानक राजभवन क्यों पहुंच गए CM नीतीश कुमार? 

 

बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक राजभवन पहुंच गए। उन्होंने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। उनसे बातचीत की। 13 मिनट बाद सीएम नीतीश कुमार राजभवन से निकल गए। बताया जा रहा है कि राजभवन से राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान विदाई लेने जा रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार विदाई प्रोटोकॉल के तरह उनसे मिलने गए थे। राज्यपाल ने सीएम नीतीश कुमार को राज्यसभा से नई पारी की शुरुआत करने पर बधाई दी। सीएम नीतीश कुमार भी उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी।

 

इधर, राजभवन से लौटते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा उम्मीवार उपेंद्र कुशवाहा सीएम हाउस पहुंचे। उन्होंने सीएम को शुभकामना दी। दोनों नेताओं के बीत बातचीत हुई। इसी बीच जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी सीएम हाउस पहुंचे। उन्होंने निशांत कुमार से विधायकों की मीटिंग की बातचीत की जानकारी सीएम को दी।

 

नीतीश कुमार बोले- चिंता की कोई बात नहीं है
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया है कि वह पूरी तरह सक्रिय रहेंगे। उनका मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने ने विधायकों को भरोसा दिलाया है कि चिंता की कोई बात नहीं है। सीएम नीतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मैं अब भी सक्रिय रहूंगा। मैं आगे भी उनका मार्गदर्शन करते रहेंगे।

आठ मार्च को जदयू में शामिल होंगे निशांत कुमार
निशांत रविवार 8 मार्च को जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता लेंगे। वह पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। जदयू के वरिष्ठ नेता और एमएलसी नीरज कुमार ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निशांत कुमार ने पूरे बिहार का दौरा करने का फैसला किया है और वह जल्द ही संगठन से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। निशांत कुमार की जदयू में एंट्री का सभी विधायकों, सांसदों और विधान परिषद् सदस्यों ने स्वागत किया है।

और पढ़े  बिहार नाव हादसा - वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एसडीआरएफ बचाव कार्य में जुटी,राष्ट्रपति-पीएम ने जताया दुख
  • Related Posts

    बिहार: मनेर में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, प्रमुख पति घायल, दो बाइक से आए चार अपराधियों ने की फायरिंग

    बिहार की राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलीबारी कर व्यायपुर पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालो की हत्या कर दी। इस हमले…

    वैशाली नाव हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: राघोपुर के अंचल अधिकारी दीपक कुमार हटाए गए, पातेपुर सीओ को मिला प्रभार

    बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर के रामपुर श्यामचंद गांव में नाव डूबने से 13 मासूम बच्चों की मौत के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इस दर्दनाक…