दिल्ली का नया मेयर कौन- आम आदमी पार्टी ने इनको बनाया दिल्ली का मेयर,4 स्टैंडिंग कमेटी मेंबर के नामों का भी किया ऐलान..

दिल्ली का नया मेयर कौन- आम आदमी पार्टी ने इनको बनाया दिल्ली का मेयर,4 स्टैंडिंग कमेटी मेंबर के नामों का भी किया ऐलान..

दिल्ली में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने मेयर पद के नाम की घोषणा कर दी है। आप की शैली ओबरॉय मेयर होंगी। एमसीडी चुनाव जीतने के बाद से ही दिल्ली के नए मेयर को लेकर चर्चाएं तेज थी। शुक्रवार को हुई पीएसी की बैठक में शैली का नाम तय किया गया।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर शुक्रवार को पीएसी की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में एमसीडी के लिए छह नाम तय किए गए। इसमें पटेल नगर से पार्षद चुनी गईं शैली ओबेरॉय को मेयर पद के लिए चुना गया।

इसके अलावा मटिया महल से पार्षद चुने गए आले मोहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर पद के लिए चुना गया है। साथ ही चार स्टैंडिंग कमेटी मेंबर भी चुने गए। इसमें करावल नगर से पार्षद आमिल मलिक, हरि नगर से पार्षद रमिंदर कौर, सीमापुरी से पार्षद मोहिनी जीनवाल, जंगपुरा से पार्षद सारिका चौधरी शामिल हैं।

और पढ़े  दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ रहा खौफ: एच1एन1 के 3565 केस, डॉक्टर बोले- इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
  • Related Posts

    पंजाब की मतदाता सूची से राघव चड्ढा का नाम हटा, AAP पर बरसे राज्यसभा सांसद

    पंजाब में एसआईआर की लिस्ट से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम हटने के बाद राजनीति शुरू हो गई है। राघव ने कहा कि उन्हें वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट से…

    अभिनंदन वर्धमान की नई पारी: पाकिस्तान का फाइटर जेट मार गिराने वाले वायुवीर, अब इस एयरलाइन के साथ भरेंगे उड़ान

    भारतीय वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र से सम्मानित अभिनंदन वर्धमान ने अब विमानन क्षेत्र में नई पारी शुरू की है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने गोवा स्थित क्षेत्रीय…