Post Views: 24
सोशल मीडिया अब सिर्फ मनोरंजन या नेटवर्किंग का माध्यम नहीं रहा, बल्कि यह कमाई का एक सशक्त जरिया बन चुका है। कंटेंट क्रिएटर्स वीडियो, रील, स्टोरीज और पोस्ट के जरिए लाखों-करोड़ों रुपए कमा रहे हैं, लेकिन सवाल उठता है कि यूट्यूब, फेसबुक, एक्स (पहले ट्विटर) और इंस्टाग्राम में से सबसे ज्यादा कमाई कहां से होती है और यह कमाई कब और कैसे मिलती है? आइए विस्तार से समझते हैं..
1. यूट्यूब (YouTube)
सबसे पहले यूट्यूब की बात करें तो यूट्यूब पर सबसे मुख्य कमाई Adsense (विज्ञापनों) के जरिए होती है। इसके अलावा सुपर चैट और सुपर थैंक्स, चैनल मेंबरशिप, ब्रांड स्पॉन्सरशिप, एफिलिएट मार्केटिंग जैसे तरीके से भी कमाई होती है। यूट्यूब की कमाई Google AdSense अकाउंट में जाती है। न्यूनतम $100 (लगभग ₹8,000) की कमाई होने पर महीने की 21-26 तारीख के बीच पैसे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं। 1000 व्यूज पर ₹10 से ₹100 तक (कंटेंट और ऑडियंस पर निर्भर करता है)। अच्छी इंगेजमेंट और विदेशी ऑडियंस हो तो CPM (cost per mille) और भी ज्यादा होता है।