बेटी को धकेला देह व्यापार में विरोध किया तो भाइयों ने ही कर दिया दुष्कर्म,किसी तरह बच कर पुलिस तक पहुची युवती सुनाई आपबीती..

Spread the love

पैसा कमाने की हवस में एक महिला ने बेटी के जवान होते ही उसे जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। विरोध करने पर उसे मुंबई में अपने दो सगे भाइयों के पास भेज दिया, जिन्होंने उसके इनकार पर खुद उसके साथ दुष्कर्म किया। मुंबई के ही एक बार में भी उसे डांस करना पड़ा। किसी तरह मुंबई से भागी युवती ने अपनी मां, मौसी-मौसा और दोनों मामा के खिलाफ थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र बीस साल है। उसकी मां पहले से देह व्यापार का धंधा करती थी। पिछले साल उसने एक अनजान व्यक्ति से पैसे लेने के बाद जबरन उसके साथ दुष्कर्म कराया। इसके बाद रोज उसके लिए ग्राहक लाना शुरू कर दिया। वह उसे रोज गर्भनिरोधक गोलियां खिलाती थी। उसके लगातार विरोध करने पर उसकी मां, मौसी और मौसा ने बहाने से उसे मुंबई भेज दिया, जहां उसकी मां के दो भाई रहते हैं।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके दोनों मामा ने उसे वहां एक बार में लगवा दिया। बार में लोग शराब पीने आते थे, उसे उनके सामने अश्लील डांस करना पड़ता था। इनकार करने पर दोनों मामा मारपीट करते थे। बार से मिलने वाला पैसा भी छीन लेते थे। इसी पैसे में से कुछ रकम उसकी मां के अकाउंट में ट्रांसफर करते थे।

नर्क बना दी जिंदगी, दुबई में बेचना चाहते थे
युवती की ओर से दर्ज रिपोर्ट में जिक्र है कि उसकी अपनी मां और रिश्तेदारों ने उसकी जिंदगी नर्क से बदतर बना दी। अब उससे यह सब बर्दाश्त नहीं होता। उसने आरोप लगाया कि उसकी मां, मौसा, मौसी और मामा दुबई के किसी आदमी को उसे बेचने को कोशिश में लगे हैं। उसने लिखा है कि उसके सांविधानिक और मौलिक अधिकारों की रक्षा की जाए।
पैसे लेकर पुलिस ने मां के ही सुपुर्द कर दिया
पीड़िता ने एसएसपी को बताया कि उसने मुंबई भेजे जाने से पहले एक दिन चुपचाप जाकर मढ़ीनाथ पुलिस चौकी पर अपनी मां, मौसी और मौसा के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस वालों ने इसके बाद उसकी मां को चौकी पर बुलाया। उससे मोटा पैसा लेने के बाद उसे उसकी मां के ही सुपुर्द कर दिया। इसी के बाद उसकी मां ने उसे मुंबई भेज दिया। एसएसपी के आदेश पर अब सुभाषनगर पुलिस ने पीड़िता की मां, मौसा, मौसी और दोनों मामाओं के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। युवती फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में है।

और पढ़े  यूपी: 8 ias और 15 पीसीएस अफसरों के तबादले, आलोक कुमार को सामान्य प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार

Spread the love
  • Related Posts

    दरिंदा पिता: मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग बेटी से कई बार किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर चला पता 

    Spread the love

    Spread the love     बनियाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव में अधेड़ (57) ने मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से कई बार दुष्कर्म किया। इस बीच नाबालिग गर्भवती हो…


    Spread the love

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि:- हिंदू पक्षकारों को कोर्ट से लगा झटका, ईदगाह से जुड़ी संपत्ति को विवादित घोषित करने से किया इनकार

    Spread the love

    Spread the love   मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले में शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद हाईकोर्ट ने कृष्ण जन्मभूमि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!