कैसा चमत्कार: शिव मंदिर में नंदी महाराज पर घंटों लिपटा रहा सांप, इलाके में आग की तरह फैली खबर

यूपी के मथुरा में मसानी क्षेत्र स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में नंदी महाराज पर अजगर सांप को लिपटा देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना देने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस पर स्थानीय निवासी ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। महादेव मंदिर में अजगर मिलने की चर्चा पूरे दिन क्षेत्र में होती रही।

 

मसानी स्थित मिडलैंड कॉलोनी के रहने वाले मोहन श्याम शर्मा ने बताया कि उनके घर के पास मनकामेश्वर महादेव मंदिर है। मंगलवार की शाम छह बजे के समय राजू नामक व्यक्ति ने मंदिर में नंदी महाराज के ऊपर पांच फुट से अधिक लंबे सांप के लिपटे होने की जानकारी उन्हें दी। जानकारी मिलते ही वह मंदिर में पहुंच गए। यहां देखा तो राजू की बात सच थी।

राजू ने उन्हें बताया कि कुछ देर पहले सांप महादेव के शिवलिंग पर लिपटा हुआ था। थोड़ी ही देर में यह जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। सांप के दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। मोहन श्याम शर्मा ने बताया कि दो साल पहले सावन माह में भी इसी तरह महादेव के शिवलिंग पर सांप लिपटा हुआ मिला था। उन्होंने बताया कि मंदिर में सांप मिलने की जानकारी देने के लिए उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। काफी देर तक वन विभाग की टीम का इंतजार करने के बाद उन्होंने स्वयं सांप को पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया।

और पढ़े  राम मंदिर में नई लक्ष्मण रेखा: कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात बाहर गई तो कार्रवाई तय
  • Related Posts

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…

    UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया

    रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के समीप रविवार सुबह पुलिस और यूपी एटीएस की टीम की झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के कमांडर से मुठभेड़…