पश्चिम बंगाल बोर्ड Result 2026: आज आएगा पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इतने बजे हो जाएगा वेबसाइट पर अपलोड

श्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) आज माध्यमिक वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। पश्चिम बंगाल बोर्ड की 10वीं परीक्षा में शामिल हुए करीब 9.71 लाख छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने इस वर्ष कक्षा 10 की परीक्षाएं 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 के बीच राज्यभर के 2600 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थीं।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। अधिक ट्रैफिक की स्थिति में DigiLocker और SMS सुविधा का भी उपयोग किया जा सकेगा।

 

पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कितने बजे आएगा?

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड माध्यमिक परीक्षा के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित करेगा। बोर्ड के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह 9.30 बजे शुरू होगी, जिसके बाद 10 बजकर 15 मिनट पर रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। बोर्ड ने बताया कि स्कूल 8 मई को सुबह 10:30 बजे से बोर्ड के संबंधित कैंप कार्यालयों से मार्कशीट और प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक रिजल्ट की पूरी टाइमलाइन ये रहेगी 

    • 8 मई 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक परीक्षा 2026 के नतीजे जारी करेगा।
    • सुबह 9.30 बजे: प्रेस वार्ता शुरू होगी।
    • सुबह 10.15 बजे: परिणाम निर्धारित वेबसाइटों पर उपलब्ध होंगे।
    • सुबह 10.30 बजे: स्कूल बोर्ड के संबंधित कैंप कार्यालयों से मार्कशीट और प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी?

ऑनलाइन मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, विषयवार अंक, ग्रेड, कुल अंक और पास/फेल की स्थिति जैसी जानकारी दी जाएगी। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद सभी विवरण ध्यान से जांच लें।

और पढ़े  रियाद को 48 एफ-35 देगा अमेरिका?: हूती-सऊदी तनाव के बीच ट्रंप प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

माध्यमिक परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कुल 34 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होगा। यानी 800 में से कम से कम 272 अंक लाने होंगे। इसके साथ ही प्रत्येक विषय में अलग-अलग पासिंग मार्क्स भी जरूरी हैं। जो छात्र कुछ विषयों में असफल होंगे, उन्हें बाद में बोर्ड द्वारा आयोजित कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

पिछले वर्षों का रिजल्ट

पिछले साल माध्यमिक परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 86.56% रहा था और रिजल्ट 2 मई को जारी किया गया था। वहीं 2024 में कुल पास प्रतिशत 83.61% दर्ज किया गया था।

डिजिलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • डिजिलॉकर एप डाउनलोड करें या digilocker.gov.in पर जाएं।
  • आधार नंबर या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  • Education and Learning सेक्शन में जाएं।
  • West Bengal Board of Secondary Education सर्च करें।
  • Class X Marksheet विकल्प चुनें।
  • रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें।

 

 

आधिकारिक वेबसाइट से ऐसे देखें रिजल्ट

  • पश्चिम बंगाल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • WB Madhyamik Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।
  • Related Posts

    तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें

    अब वैज्ञानिक तूफानों के अचानक महा-विनाशकारी बनने की सटीक भविष्यवाणी 24 घंटे पहले कर सकेंगे, जिससे तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। हरीकेन हंटर्स के डेटा…

    बेटियों को जिस्मफरोशी से बचाने के लिए 7-12 साल में सगाई, गुजरात के वडिया की कड़वी हकीकत

    गुजरात के अहमदाबाद से लगभग दो सौ किलोमीटर दूर बनासकांठा जिले में बसा वडिया गांव आज भी ऐसी दर्दनाक और कड़वी सच्चाई से जूझ रहा है, जहां की लड़कियों के…