पश्चिम एशिया संकट: UN- खाड़ी क्षेत्र में 35 हजार लोग फंसे, ईरान में 1230 पहुंचा मौत का आंकड़ा

पश्चिम एशिया में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका और इस्राइल की तरफ से हो रही बमबारी के बीच ईरान के राष्ट्रपति ने भी आक्रामक तेवर अपनाते हुए कहा है कि पलटवार जारी रहेगा। इसी खाड़ी देशों ने शांति बहाली की पहल करते हुए पहली आपात बैठक बुलाई है।

 

 

बहरीन की सरकारी तेल रिफाइनरी पर ईरानी मिसाइल हमला

बहरीन ने दावा किया है कि उसकी एक सरकारी तेल रिफाइनरी पर ईरान की मिसाइल आकर गिरी। यह घटना गुरुवार रात हुई। अधिकारियों के अनुसार मिसाइल गिरने से रिफाइनरी परिसर में आग लग गई, जिसे बाद में बुझा दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सरकारी बयान के मुताबिक आग पर काबू पाने के बाद भी रिफाइनरी का कामकाज जारी है और उत्पादन प्रभावित नहीं हुआ है। हालांकि इस हमले ने खाड़ी क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है। हाल के दिनों में ईरान की ओर से क्षेत्र के तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ी हैं। खाड़ी देशों की अर्थव्यवस्था के लिए तेल उद्योग सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।

ईरान के अगले नेता के चयन में मेरी भूमिका होनी चाहिए- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले नेता के चयन में उन्हें व्यक्तिगत रूप से शामिल होना चाहिए। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा को उत्तराधिकारी बनाए जाने का विचार उन्हें स्वीकार नहीं है।  ट्रंप ने कहा कि ईरान को ऐसा नेता चाहिए जो देश में शांति और सामंजस्य ला सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मौजूदा व्यवस्था उसी तरह का नेतृत्व चुनती है जैसा पहले था, तो भविष्य में फिर से संघर्ष की स्थिति बन सकती है। रिपोर्ट के अनुसार मोजतबा खामेनेई को ईरान के सर्वोच्च नेता के पद का संभावित दावेदार माना जा रहा है। हालांकि अभी तक ईरान की आधिकारिक संस्थाओं ने नए सर्वोच्च नेता की घोषणा नहीं की है और इस मुद्दे पर राजनीतिक हलचल जारी है।

और पढ़े  ईरान पर बौखलाया अमेरिका: ट्रंप बोले- आसान या मुश्किल एक रास्ता चुनना ही होगा, देश से क्यों निकाले दो राजनयिक?
  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    आज 6 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना,असम में लोकसभा, बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटें

    आज पांच विधानसभा सीटों समेत कुल छह सीटों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर…