Weather Uttarakhand- 1 अगस्त को उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट,नैनीताल जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल,सभी सतर्क रहे।

Weather Uttarakhand-नैनीताल: 1 अगस्त को उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट,नैनीताल जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल,सभी सतर्क रहे।

उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में दो दिन भारी बारिश की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज देहरादून समेत टिहरी, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
<strong>Weather Uttarakhand- 1 अगस्त को उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट,नैनीताल जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल,सभी सतर्क रहे।</strong>
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि एक अगस्त को भारी बारिश होने के आसार हैं। हिदायत देते हुए कहा, इस दौरान पर्वतीय जिलों में यात्रा करने से बचें। इसके अलावा भूस्खलन और संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात के समय में भी सतर्कता से रहे।

बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र
1 अगस्त को नैनीताल जिले के विद्यालय में अवकाश घोषित किया गया है। भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। वहीं, हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते पहले ही स्कूल बंद हैं।

और पढ़े  देहरादून- पुलिस में बड़ा फेरबदल: 28 उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती, कई चौकियों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…