हरिद्वार- भारी बारिश के बाद सूखी नदी उफान पर, तेज बहाव में बहा कांवड़ यात्रियों का ट्रक |

हरिद्वार- भारी बारिश के बाद सूखी नदी उफान पर, तेज बहाव में बहा कांवड़ यात्रियों का ट्रक |

हरिद्वार में देर शाम मौसम ने करवट बदली भारी बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद सूखी नदी के रपटे पर खड़ा कांवड़ यात्रियों का ट्रक पानी के तेज बहाव में बह गया। बहाव इतना तेज था कि कुछ ही मिनटों में ट्रक बहता हुआ गंगा में जा पहुंचा। गनीमत रही कि ट्रक के अंदर कोई कांवड़ यात्री नहीं था। वरना अनहोनी हो सकती थी।

अब फिलहाल पुलिस बारिश रुकने और बहाव कम होने का इंतजार कर रही है। वहीं, नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि ट्रक को निकलवाने के लिए क्रेन का इंतजाम किया जा रहा है।

बता दें कि बीते दिनों भी भारी बारिश के बाद हरिद्वार में इसी सूखी नदी के उफान पर आने से कई गाड़ियां नदी में बह गई थीं। आज फिर सूखी नदी के उफान पर आने से ट्रक को पानी में बहता देख लोगों में हड़कंप मच गया। ट्रक को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में नदी के पास पहुंचे और घटना का वीडियो भी बनाया।

उधर,मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज देहरादून समेत टिहरी, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 31 जुलाई और एक अगस्त को भारी बारिश होने के आसार हैं। हिदायत देते हुए कहा, इस दौरान पर्वतीय जिलों में यात्रा करने से बचें। इसके अलावा भूस्खलन और संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात के समय में भी सतर्कता से रहे।

और पढ़े  नैनीताल: भवाली से लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी, 1 की मौत, चार घायल
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…