Weather Update:- क्या इस बार टूटेंगे ठंड के सारे रिकॉर्ड,उत्तराखंड और पूरा उत्तर भारत ठंड से बेहाल।

Spread the love

Weather Update:- क्या इस बार टूटेंगे ठंड के सारे रिकॉर्ड,उत्तराखंड और पूरा उत्तर भारत ठंड से बेहाल।

दिल्ली समेत भारत के उत्तरी और पूर्वी भाग में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। लोगों को घर से निकलने की हिम्मत नहीं हो रही है। कई राज्यों में बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। देश के कई राज्यों में ठंड की वजह से लोगों की मौत की खबरे भी सामने आ रही हैं। कानपुर में ठंड की वजह से हार्ट अटैक पड़ने से 18 लोगों की मौत हो गई। 10 तो अस्पताल ही नहीं पहुंच पाए, जबकि आठ ने कार्डियोलॉजी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दिल्ली में रविवार सुबह कोहरे की मोटी परत छाई रही, जिससे दृश्यता 100 मीटर से भी कम रही। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के राज्यों में कड़ाके की ठंड और कोहरे की स्थिति बनी हुई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर और ठंडे दिन की स्थिति जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार जिस तरह से तापमान नीचे गिर रहा है उसके अनुसार ठंड अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। दिल्ली में आज का न्यूमतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज किया गया। देश के कई शहरों में आज विजिबिलिटी भी काफी कम रही है। पंजाब के अमृतसर, पटियाला, अम्बाला में सुबह छह बजे विजिबिलिटी 25 मीटर थी जिससे यातायात सड़कों पर रेंगती नजर आईं। वहीं, गंगानगर में 25, भटिंडा में 0, दिल्ली के सफदरजंग और पालम में 50 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई। इसके अलावा यूपी के बरेली में 25, आगरा में 0, लखनऊ में 50 विजिबिलिटी रही।

और पढ़े  10th Result: आज राजस्थान बोर्ड जारी करेगा परीक्षा परिणाम,देखें अपना रिजल्ट

उत्तर प्रदेश में शीतलहर के चलते पारा दिन प्रति दिन नीचे गिरता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार यानी आज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा।

हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों के बाद उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी भारत में स्थिति बिगड़ सकती है। लोगों को भारी शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है।

अगले दो दिनों के दौरान मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है और बाद के तीन दिनों के दौरान कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।
भारत-गंगा के मैदानी इलाकों में सतह के निकट हल्की हवाओं और उच्च नमी की जारी रहने के कारण, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तर में रात और सुबह के दौरान कुछ/कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान और उसके बाद अगले तीन दिनों के लिए अलग-अलग इलाकों में।

अगले तीन दिनों के दौरान उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, बिहार, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।


Spread the love
  • Related Posts

    हरीश राणा-  हरीश की अस्थियां हरिद्वार में कीं विसर्जित, तेरहवीं पैतृक गांव पलेटा में करेगा परिवार

    Spread the love

    Spread the loveइच्छामृत्यु के बाद 13 वर्षों की मौन पीड़ा से मुक्त हुए हरीश राणा की अस्थियां वीरवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित कर दी गईं। इसके बाद पूरा…


    Spread the love

    Expressway: उद्घाटन की तैयारी तेज, बनाए जा रहे तीन हेलिपैड, हो सकती है PM मोदी की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का अब उद्घाटन जल्द होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह में ही इसका उद्घाटन करने देहरादून…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *