मौसम अपडेट- पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक,पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में गरज-चमक

Spread the love

रवरी के मध्य में देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में 16 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि 17 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दूसरी ओर दक्षिण और तटीय क्षेत्रों में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है।

 

हिमालयी क्षेत्रों के मौसम को प्रभावित कर सकता है पश्चिमी विक्षोभ
कर्नाटक के कारवार में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पश्चिम राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार इस समय उत्तर भारत के ऊपर तेज गति वाली उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट धारा सक्रिय है। इसके प्रभाव से एक नया पश्चिमी विक्षोभ 16 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के मौसम को प्रभावित कर सकता है।

इसके चलते 16 से 18 फरवरी के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 15 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।


Spread the love
और पढ़े  ट्रंप ने कूड़ेदान में फेंकी तेहरान की 10 शर्तें, वेंस बोले- ईरान का प्रस्ताव चैटजीपीटी से लिखा गया
  • Related Posts

    घर पहुंचा आशा भोसले का पार्थिव शरीर,अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स,कल होगा अंतिम संस्कार

    Spread the love

    Spread the love   तमाम फिल्मी गानों को अपनी मखमली आवाज से सजाने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। रविवार दोपहर 92 साल की उम्र में…


    Spread the love

    आशा भोसले- जानें कितनी संपत्ति की मालकिन थीं मशहूर गायिका आशा भोसले? 

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय संगीत जगत की ‘सुरों की मल्लिका’ आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई…


    Spread the love