Weather: मुंबई में नए साल का बारिश से आगाज, पहाड़ों पर बर्फबारी और दिल्ली में ठंड

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नए साल का आगाज बारिश के साथ हुआ है। मुंबई में तड़के जमकर बादल बरसे। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी है।  दिल्ली में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पिछले छह वर्षों में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन रहा। राजस्थान में शीत लहर चल रही है। उत्तर प्रदेश में ठंड के चलते स्कूल बंद हैं।

 

राजधानी दिल्ली में आज बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, नए साल के पहले पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में बारिश हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में भी आज बारिश के आसार हैं। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों जैसे प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, बरेली में भारी धुंध छाएगी और इस दौरान दृश्यता शून्य रहेगी। बिहार, पंजाब, असम और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में आज धुंध छाई रहेगी।

पंजाब में भी ठंड का प्रकोप जारी है। राज्य में रातें काफी सर्द हैं और कई दिनों से तापमान एक अंकों में चल रहा है। हिमाचल प्रदेश में 2-4 जनवरी में शीतलहर चलने का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 3 से 5 जनवरी के बीच शीतलहर चल सकती है।

ठंड से मिल सकती है थोड़ी राहत
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिमी भारत में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है और ठंड से हल्की राहत मिल सकती है। मध्य भारत में भी अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं।

और पढ़े  महाराष्ट्र: दिवंगत अजित पवार की शाह ने की तारीफ, उद्धव बोले- जीवित रहते कहते तो अच्छा होता

असम के गुवाहाटी में स्कूल बंद
पूर्वोत्तर में, असम के गुवाहाटी में दिन के तापमान में इतनी तेज गिरावट आई कि अधिकारियों ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एक सप्ताह के लिए स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। बादलों से घिरे आसमान, रुक-रुक कर होने वाली बूंदाबांदी और ठंडी हवा ने हालात को काफी मुश्किल बना दिया है।

  • Related Posts

    महाराष्ट्र: दिवंगत अजित पवार की शाह ने की तारीफ, उद्धव बोले- जीवित रहते कहते तो अच्छा होता

    शिवसेना (उद्ध बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दिवंगत नेता अजित…

    महाराष्ट्र: नाबालिग से दरिंदगी के दोषी को उम्रकैद, पॉक्सो कोर्ट ने 65 साल के सिक्योरिटी गार्ड को सुनाई सजा

    महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक विशेष अदालत ने 65 वर्षीय एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उस पर आरोप था कि उसने 10 साल की एक…