Weather- बादल, बारिश और जलभराव… दिल्ली में 27 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने बताया, पढ़ें…

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार सुबह झमाझम बारिश देखने को मिली। सोमवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान हुई जोरदार बारिश के कारण शहर के तापमान में सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि, बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ा।

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में यह गिरावट आई है। मंगलवार को सफदरजंग मान केंद्र में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री रहा। पालम में 30.7 और 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोदी रोड में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहा।

रिज इलाके में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री दर्ज हुआ। आया नगर में सबसे अधिक ठंडक महसूस की गई, जहां अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और न्यूनतम 25.8 डिग्री रहा। सुबह के समय ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बनाया। कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ा।

 

सुबह सबसे अधिक वर्षा
मंगलवार सुबह कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8:30 से 11:30 बजे के बीच सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान आया नगर में सर्वाधिक 11.9 मिमी बारिश हुई। पालम में 8.8 मिमी और छतरपुर में सात मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। अन्य इलाकों में भी हल्की बारिश हुई, जैसे जाफरपुर में 4.5 मिमी और जनकपुरी में पांच मिमी।

और पढ़े  जमीन से आसमान तक ब्रिक्स के दौरान कैसा है सुरक्षा घेरा, पुतिन-जिनपिंग के लिए क्या हैं खास इंतजाम?

अगले कुछ दिनों का मौसम
मौसम विभाग ने 22 से 27 जुलाई तक दिल्ली में सामान्यतः बादलों से घिरा मौसम रहने का अनुमान जताया है। 22 जुलाई को सुबह से दोपहर के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चलेंगी। 23 और 24 जुलाई को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

वहीं, 25 से 27 जुलाई तक बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

  • Related Posts

    ब्रिक्‍स सम्‍मेलन- बस कुछ ही देर में शुरू होगी शिखर सम्मलेन की बैठक, राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का हो रहा इंतजार

    भारत की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली गए हैं। जिनपिंग इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत…

    ब्रिक्स समिट 2026: शी जिनपिंग भारत पहुंचे, पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ चीनी राष्ट्रपति का विमान,पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को नई दिल्ली पहुंच गए हैं। वह 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर आए हैं। सम्मेलन से इतर…