War: ईरान ने कसा होर्मुज जलडमरूमध्य में शिकंजा, युद्ध खत्म होने के संकेत नहीं, बढ़ेगा संकट..

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया और इसके खत्म होने के कोई संकेत भी नहीं मिल रहे हैं। ईरान ने समुद्री परिवहन के लिए प्रमुख मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य में शिकंजा और कस दिया है।

इन घटनाक्रमों से वैश्विक ऊर्जा संकट की आशंकाएं और अधिक बढ़ गई हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई के हवाले से तसनीम समाचार एजेंसी ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य दुश्मन देशों के लिए बंद है, मित्र देशों के लिए नहीं।

विशेष परिस्थितियों में ही निकल सकेंगे जहाज :तेहरान
उन्होंने कहा कि इस समुद्री मार्ग को किसी भी ऐसे देश के लिए नहीं खोला जाएगा जो ईरान पर हमला करना चाहता हो। इस जलमार्ग से जहाजों का आवागमन विशेष परिस्थितियों में होगा। ईरान के सशस्त्र बल इस मार्ग को नियंत्रित करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ईरान राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य में आवश्यक उपाय करने का अधिकार रखता है। दुनिया के पांचवें हिस्से के परिवहन वाले इस जलमार्ग पर व्यवधान पैदा होने से तेल की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। एजेंसी

 

ईरान ने खाड़ी देशों को बनाया निशाना
ईरान ने सोमवार को दुबई हवाईअड्डे के साथ ही खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और ऊर्जा क्षेत्रों को निशाना बनाया। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर ड्रोन हमले के बाद एक ईंधन टैंक में भीषण आग लग गई।

आवासीय इमारतों स्कूल पर हमला
मध्य ईरान के मरकजी प्रांत में रात भर चले हमलों में पांच लोग मारे गए और सात घायल हो गए। समाचार एजेंसी ने बताया कि अराक शहर के बाहरी इलाके में एक आवासीय क्षेत्र और महल्लात काउंटी में एक आवासीय इमारत पर हमला किया गया। मरकजी प्रांत के ही खोमेन शहर में एक लड़कों के स्कूल को निशाना बनाया गया।

और पढ़े  हमारे आंतरिक मामलों में दखल न दें, संयुक्त राष्ट्र को भारत का जवाब, कहा- दुनिया के प्रदर्शनों पर ध्यान दें
  • Related Posts

    2026 शारदीय नवरात्रि- शारदीय नवरात्रि आज से शुरू,जानें पूजा विधि-भोग और आरती…

    हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस साल 11 अक्तूबर 2026 से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। पहले…

    नेपाल में कुदरत का कहर: बुढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़, देखते ही देखते बह गए कई घर, गांवों में मचा हड़कंप

    नेपाल के गोरखा जिले में रविवार सुबह बुढ़ी गंडकी नदी ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के साथ तेज बहाव में मिट्टी और…