नैनीताल: जर्जर ओल्ड लंदन हाउस की दीवार गिरी, बाल-बाल बचे लोग

Spread the love

 

 ओल्ड लंदन हाउस बिल्डिंग में फर्नीचर के गोदाम में आग लगने के बाद जीर्ण-शीर्ण भवन अब क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों के लिए खतरा बन गया है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे जर्जर भवन की दीवार का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। इस दौरान कुछ पत्थर सड़क तक भी आ गए। कई राहगीर इनकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

बता दें कि दो बार आग की चपेट में आकर ओल्ड लंदन हाउस जर्जर हो चुका है। इसकी जीर्ण-शीर्ण दीवारों से पत्थर गिर रहे हैं। भवन मुख्य बाजार में होने के कारण वहां से आवाजाही करने वाले लोगों के लिए यह खतरा बना हुआ है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। बुधवार को भी भवन की दीवार ढहने से लोगों में भय का माहौल बना रहा। एसडीएम नवाजिश खलिक ने बताया कि भवन से आवाजाही करने वाले लोगों को कितना खतरा है, इसकी जांच व अन्य विधिक कार्रवाई जिला विकास प्राधिकरण को करने को कहा है। लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से नगर पालिका को भवन के निचले तल पर मौजूद दुकानों को फिलहाल बंद रखवाने और अन्य इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- कुंभ की जमीनें महलों में बदलीं, धर्मनगरी का स्वरूप संकट में...
  • Related Posts

    नैनीताल हाईवे पर लापरवाही: क्षतिग्रस्त डिवाइडर बना किशोर की मौत का कारण, जबड़े में एंगल घुसने से गई जान

    Spread the love

    Spread the love  नैनीताल हाईवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक क्षतिग्रस्त डिवाइडर के कारण हुआ,…


    Spread the love

    देहरादून- महिला तस्कर गिरफ्तार: पति पर दर्ज मुकदमों का खर्च पूरा करने के लिए पत्नी बन गई तस्कर

    Spread the love

    Spread the loveसहसपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को खुशहालपुर निवासी नशा तस्कर शबनम को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के पास से पुलिस को 7.53 ग्राम स्मैक मिली। महिला ने बताया पति पर…


    Spread the love