वृंदावन- 501 रुपये में VIP दर्शन? सच जानकर चौंक जाएंगे बांके बिहारी के भक्त,खबर को जरूर पढ़ लें

Spread the love

 

क चैनल की वेबसाइट पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन कराने के लिए पैसे लेकर ऑनलाइन बुकिंग के दावे को श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड कमेटी के सदस्य ने भ्रामक ठहराया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया कि मंदिर में वीआईपी दर्शन निशुल्क है। इसके लिए मंदिर की कोई आधिकारिक वेबसाइट नहीं है। उन्होंने बेवसाइट पर कार्रवाई की बात कही है।

एक खबरिया चैनल की वेबसाइट पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए एक आधिकारिक पोर्टल दर्शाते हुए ऑनलाइन बुकिंग करने और बुकिंग चार्ज 501 रुपये लिये जाने का दावा किया जा रहा है। इस वेबसाइट के सामने आने पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड कमेटी के सदस्य एवं मंदिर सेवायत दिनेश गोस्वामी ने इसे गलत करार दिया। उन्होंने वीडियो जारी कर बताया कि मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग की कोई व्यवस्था नहीं है। न ही इसके लिए मंदिर की कोई आधिकारिक वेबसाइट बनी है। वीआईपी दर्शन निशुल्क हैं।

 

वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग एवं शुल्क की भ्रामक जानकारी को लेकर उन्होंने हाई पावर्ड कमेटी को रिपोर्ट भेज दी है, कमेटी द्वारा जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दिनेश गोस्वामी ने बताया कि मंदिर की हाई पावर्ड कमेटी ने गोस्वामियों द्वारा पांच यजमानों को वीआईपी दर्शन कराने की व्यवस्था की है। नववर्ष को ध्यान में रखते हुए यह संख्या पांच से बढ़ाकर 20 कर दी थी, जो कि 20 जनवरी तक लागू थी।

कमेटी ने फिर से पुराने आदेश को लागू किया है, जिसमें एक गोस्वामी पांच यजमानों को वीआईपी दर्शन करा सकते हैं। इसके लिए यजमानों को दर्शन से एक दिन पहले अपने गोस्वामी के माध्यम से पहचान पत्र भेजने होंगे। गोस्वामी पहचान पत्र की कॉपी कार्यालय में जमा करेगा। इसके बाद ही पांच यजमानों को निशुल्क ठाकुरजी के वीआईपी दर्शन हों सकेंगे।

Spread the love
और पढ़े  शाहजहांपुर- एक्शन में जिलाधिकारी,तक्षशिला सहित चार स्कूलों को नोटिस ज़ारी हुआ
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love