अयोध्या: सतीश महाना के साथ पीठासीन अधिकारियों का दल रामलला के दर्शन को पहुंचा, किया भव्य स्वागत

 

 

उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व देशभर से लखनऊ पहुंचे पीठासीन अधिकारियों के दल का बृहस्पतिवार को अयोध्या आगमन हुआ। यहां उन सभी का स्वागत किया गया। रुदौली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया।

विधायक रामचंद्र यादव ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को बुके भेंट किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। इसके बाद अयोध्या धाम के निषादराज चौराहे पर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना देश के पीठासीन अधिकारियों के साथ राम मंदिर पहुंचे। पीठासीन अधिकारियों के साथ करीब 450 लोगों का दल पहुंचा है। राम मंदिर के आद्य शंकराचार्य द्वार से सभी को मंदिर में प्रवेश दिया गया।

और पढ़े  अयोध्या- तेंदुए को पकड़ने के लिए सैन्य क्षेत्र में लगाया जा रहा पिंजरा
  • Related Posts

    शादीशुदा मामा ने की भांजी से शादी: युवती 19 साल तो युवक 30 का, मंदिर में रचाया ब्याह

    यूपी के अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में 30 वर्षीय शादीशुदा युवक ने अपनी 19 वर्षीय सगी भांजी से मंदिर में शादी कर ली। घटना की जानकारी सामने आने…

    संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत: प्राइवेट पार्ट के जख्म पर लगाए गए थे पांच टांके, शरीर पर थीं एंटी-मॉर्टम चोटें

    वृंदावन के गुरु कृपा कुंज में संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारीशरण की मौत में बड़ा खुलासा सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट…