UP में 40 लाख मतदाता बढ़े, निर्वाचन आयोग से आंकड़े जारी, 1.81 करोड़ नए नाम जोड़े…1.41 करोड़ कटे

Spread the love

पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रदेश में 1,81,96,367 नए मतदाताओं को जोड़ा गया। 1,41,76,809 अयोग्य मतदाताओं के नाम काटे गए। पुनरीक्षण के बाद पिछली मतदाता सूची की अपेक्षा नई में 40 लाख 19 हजार 558 मतदाताओं की बढ़ोतरी (3.269 फीसदी) हुई है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में राज्य निर्वाचन आयुक्त आरपी सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण के पहले प्रदेश में पंचायत चुनाव के कुल मतदाता 12,29,50,052 थे। ये संख्या अब 12,69,69,610 हो गई है। जो मतदाता जोड़े गए, जिनके नाम हटाए गए या फिर कोई अपडेट किया गया है, वह पूरा काम ई-बीएलओ एप के माध्यम से हुआ है। जो नाम काटे गए उनमें मृत, विस्थापित व डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम शामिल हैं। जिन मतदाताओं के नाम हटाये गए, उनमें सबसे अधिक 53,67,410 डुप्लीकेट मतदाता शामिल थे।

1.5 करोड़ युवा वोटर बने
आंकड़ों के मुताबिक 18 से 23 वर्ष के ऐसे लोग जो पहली बार वोटर बने उनकी संख्या एक लाख पांच हजार रही। इसमें 18 वर्ष वाले 15.71 लाख वोटर शामिल हैं। निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान नए वोटरों को जोड़ने को प्राथमिकता दी गई। ये भी सुनिश्चित किया गया कि कोई भी अयोग्य वोटर सूची में न रहे। तराई के जिलोंं में सबसे अधिक मतदाता बढ़े हैं।

आपत्ति का मिलेगा मौका
निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि मतदाता सूची को 23 दिसंबर को प्रकाशित किया जाएगा। जिन मतदाताओं को किसी भी तरह कोई आपत्ति है या जिनको लगता है कि वह योग्य हैं फिर नाम कट गया है, उनको आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाएगा। अगर आपत्ति दर्ज कराने वाले की बात तथ्यात्मक रूप से सही पायी जाती है तो उनका नाम जोड़ा जाएगा अन्यथा कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। आपत्ति की समयावधि पूरी होने के बाद 6 फरवरी को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

और पढ़े  अयोध्या- 15 को निकलेगी भगवान की पालकी यात्रा

Spread the love
  • Related Posts

    एक ही परिवार के तीन लोगों समेत 4 कांवड़िया गंगा में डूबे,तलाश में जुटी एनडीआरफ व गोताखोर

    Spread the love

    Spread the loveशहर के पांचाल घाट पर सोमवार को भोर में जल भरने से पहले स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों सहित एक ही गांव चार लोग…


    Spread the love

    जेन जी के बाद अब जेन अल्फा की आवाज, शिक्षक न होने के विरोध में सड़क पर उतरीं छात्राएं

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ के पारा स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने सोमवार सुबह विद्यालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मूसलाधार बारिश की परवाह किए बिना…


    Spread the love