अयोध्या- राजा मान सिंह का 14 करोड़ का निर्माणाधीन होटल कुर्क

Spread the love

निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी के आरोपी सपा नेता राजा मान सिंह पर शिकंजा कसता जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मान सिंह के अमौना स्थित निर्माणाधीन होटल को कुर्क किया है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 14 करोड़ रुपये आंकी गई है।

पूराकलंदर पुलिस ने बीते छह अगस्त को सरियांवा निवासी सपा नेता राजा मान सिंह, उसकी पत्नी नीतू सिंह समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। उस पर कई लोगों से जमीनों में निवेश व जाली नोटों के नाम पर कई करोड़ की ठगी के आरोप थे। आरोप है कि सपा नेता ने अपने गैंग के साथियों के साथ अयोध्या के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से लोगों को अपने जाल में फंसाया। उनका पैसा हड़पकर उनकी पिटाई भी की।

 

बृहस्पतिवार को एसडीएम सोहावल सविता राजपूत व सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी के साथ पुलिस टीम पूराकलंदर क्षेत्र के अमौना स्थित मान सिंह के निर्माणाधीन होटल पहुंची। यहां डुग्गी मुनादी करवाते हुए यूपी गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत होटल कुर्क किया गया। इस दौरान पूराकलंदर पुलिस के अलावा थाना रामजन्मभूमि की पुलिस भी मौजूद रही।

सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि आरोपी राजा मानसिंह व उसकी पत्नी नीतू सिंह के आपराधिक कृत्यों से अर्जित किए गए होटल को कुर्क किया गया है। गाटा संख्या 176 में 0.0750 हेक्टेयर में निर्मित इस होटल का अनुमानित मूल्य लगभग 14 करोड़ रुपये है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। सभी मामलों में चार्जशीट दाखिल की गई है। उसी के आधार पर एसएसपी ने कुर्की की रिपोर्ट भेजी थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं, एसडीएम सविता ने बताया कि राजा मान सिंह के खिलाफ जिलाधिकारी के न्यायालय से संपत्ति कुर्की का आदेश हुआ था, जिसके अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है।

राजा मान सिंह के खिलाफ दर्ज हैं 20 मामले
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि राजा मान सिंह के खिलाफ सर्वाधिक 20 और उसकी पत्नी नीतू के खिलाफ नौ मामले दर्ज हैं। मान सिंह गैंगलीडर है। उसके गिरोह में राजा सिंह उर्फ दुष्यंत सिंह, अनूप सिंह, गौरव सिंह, शिवम सिंह उर्फ वीरू, नीतू सिंह, विवेक प्रताप सिंह, अमरेश गोस्वामी, अंजनी सिंह, अंकुर सिंह उर्फ रणविजय सिंह, गोलू, दीपू यादव, गुड्डू यादव, उत्कर्ष तिवारी, निर्देश कुमार आदि सक्रिय सदस्य हैं। वह गैंग के सदस्यों के साथ जमीन बेचने के नाम पर डकैती करता है।
आजमगढ़ के युवक की पिटाई का मिला था वीडियो
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू होने पर कई अन्य पीड़ितों ने एसएसपी से संपर्क किया। इस बीच आजमगढ़ के एक व्यक्ति की बर्बरतापूर्वक पिटाई का वीडियो सामने आने पर कार्रवाई का दायरा और बढ़ाया गया। इसके बाद से ही पुलिस ने आरोपी सपा नेता के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू किया। उसके गैंग से जुड़े लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही अवैध रूप से अर्जित की गई आरोपी की संपत्तियां खंगालने का सिलसिला शुरू हुआ।

और पढ़े  सुप्रीम कोर्ट से कुलदीप सिंह सेंगर को करारा झटका, अदालत ने दिल्ली HC का आदेश किया रद्द

Spread the love
  • Related Posts

    Cabinet  बैठक: पंचायत आरक्षण आयोग, 1010 बेड अस्पताल समेत 12 प्रस्ताव पास, पढ़ें बड़े फैसले

    Spread the love

    Spread the loveयोगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ में हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण…


    Spread the love

    शादी से इनकार पर की थी डीएलएड छात्रा की हत्या, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveबरेली के सीबीगंज इलाके में शीशगढ़ निवासी डीएलएड छात्रा नीतू की हत्या का राज खुल गया है। पुलिस ने रविवार रात टियूलिया अंडरपास के पास हुई मुठभेड़ में…


    Spread the love