उत्तराखंड: जारी हुई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट, इस वेबसाइट पर चेक कर लें अपना नाम

 

राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची अपनी वेबसाइट secvoter.uk.gov.in पर जारी कर दी है। मतदाता इसमें अपने नाम चेक कर सकते हैं।

आयोग के सचिव राहुल गोयल ने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हैं, वे अपने निकटतम विकासखंड या तहसील कार्यालय में प्रपत्र भरकर नाम जोड़ने या संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पंचायतों के मतदाता अपना नाम आयोग के उक्त पोर्टल पर पंचायत मतदाता खोजें पर क्लिक करके देख सकते हैं।

 

आयोग ने घर-घर सर्वे के बाद 17 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन किया था। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम किसी कारण रह गए थे, उनके लिए एक मार्च से 22 मार्च के बीच समस्त ग्राम पंचायतों (हरिद्वार को छोड़कर) में ग्रामवार बैठक बुलाकर नाम शामिल करने का अभियान चलाया गया।

और पढ़े  रुद्रप्रयाग:- यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक समेत 16 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…