हिमाचल से दिल्ली जा रही वोल्वो बस छतबीड़ के पास पलटी, कई यात्री घायल, कुछ की हालत गंभीर

हिमाचल से दिल्ली जा रही एक वोल्वो बस शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे जीरकपुर के आगे छतबीड़ में पीर बाबा जी के स्थान के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जिनमें से 16 को जीएमसीएच-32 के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसे के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को पहले डेराबस्सी अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से सात मरीजों को एंबुलेंस कर्मी अपनी निगरानी में सीधे जीएमसीएच-32 लेकर पहुंचे, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। कुछ घायलों को पीजीआई भी भेजा गया है।
और पढ़े  त्रपित बंसल: एआई की दुनिया में रचा इतिहास, मेटा से मिला आठ सौ करोड़ का पैकेज, कैसे मिली कामयाबी?
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…