डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर मे दीपोत्सव 2022 हेतु हुआ स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम

Spread the love


स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुलपति प्रो अखिलेश कुमार सिंह , पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अतुल कुमार सोनकर , एस डी एम बीकापुर श्री डी पी सिंह, उप अधीक्षक अयोध्या डाॅ राजेश तिवारी , उप नोडल अधिकारी डाॅ संग्राम सिंह का स्वागत व अभिनंदन दीपोत्सव 2022 नोडल अधिकारी व कुलपति सलाहकार समिति अध्यक्ष प्रो अजय प्रताप सिंह ने किया गया । कार्यकम में नोडल अधिकारी दीपोत्सव 2022 ने सभी स्वयंसेवको व समन्वयको को विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के लिए दिशानिर्देश व अनुशासन के गुर बताए । पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अतुल सोनकर जी ने अनुशासन से संबंधित निर्देश छात्र छात्राओ को दिए और विश्व कीर्तिमान के लिए सभी स्वयंसेवको से सहयोग मांगा । इसी क्रम में उप निरीक्षक अयोध्या डाॅ राजेश तिवारी ने बच्चो को अनावश्यक सेल्फी व आग जैसे खतरो से बचने के उपाय बताए और किस प्रकार छात्र छात्राएँ पुलिस मित्र बन कर एक अच्छे स्वयंसेवक की भूमिका निभा सकतें है इस पर भी प्रकाश डाला । तत्पश्चात कुलपति प्रो अखिलेश कुमार सिंह ने छात्र छात्राओ को विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ दी और पूरे विश्व का अंधेरा इस दीपोत्सव के माध्यम से मिटे ऐसी कामना की । प्रो सिंह ने अर्जुन की भाँति अपने लक्ष्य को भेदने के लिए व स्वयंसेवको को “हाउ इस दी जोश” के नारों से अभिप्रेरित किया ।कार्यकम का कुशल संचालन डाॅ अंकित मिश्र ने किया । कार्यकम में कुलसचिव श्री उमानाथ सिंह, प्रो नीलम पाठक, प्रो के के वर्मा , प्रो विनोद श्रीवास्तव,प्रो रमापति मिश्रा, प्रो हिमांशु शेखर सिंह, प्रो चयन मिश्रा , प्रो आर के तिवारी , प्रो आर के सिंह, डाॅ राना रोहित सिंह, डाॅ डी एन वर्मा , सुरेन्द्र मिश्र , इं अनुराग, इं पियूष, इं कौशल किशोर गुप्ता , डाॅ आदित्य प्रकाश सिंह, इं आस्था सिंह कुशवाहा , डाॅ शिवांश कुमार, इं शाम्भवी, कुमार मंगलम सिंह, सुरेंद्र यादव , दिव्यव्रत सिंह, अंशुमान सिंह ,अमन राजपूत, राज पाण्डेय, अतुल वर्मा व बड़ी संख्या में छात्र छात्राएँ मौजूद रहे।

और पढ़े  हरदोई में बस और कार की टक्कर के बाद लगी आग, दमकल ने पाया काबू

Spread the love
  • Related Posts

    शाहजहांपुर- बुलडोजर से टूटीं अमर बलिदानियों की प्रतिमाएं, सपा मुखिया अखिलेश बोले- घोर निंदनीय

    Spread the love

    Spread the loveशाहजहांपुर में निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण नगर निगम कार्यालय परिसर में स्थापित काकोरी केस के अमर बलिदानियों की मूर्तियां खंडित हो गईं। इसकी सूचना से शहर…


    Spread the love

    Cylinder Blast- गैस सिलिंडर फटने से ध्वस्त हुआ मकान, मलबे में दबने से भाई-बहन की मौत, दो घायल

    Spread the love

    Spread the loveवाराणसी जिले के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा निजी बस अड्डे के पास मंगलवार की सुबह मकान में गैस सिलिंडर ब्लास्ट से भाई और बहन की मौत हो गई।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *