पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंसाचार्य ने फिल्म आदिपुरुष के विरोध में निर्माता निर्देशक अभिनेता अभिनेत्री के अलावा सेंसर बोर्ड पर दर्ज कराया मुकदमा।

फिल्म आदिपुरुष के विरोध में निर्माता निर्देशक अभिनेता अभिनेत्री के अलावा सेंसर बोर्ड पर मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली अयोध्या में तहरीर दी गई।ये तहरीर तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंसाचार्य ने कोतवाली अयोध्या में पहुँचकर दी है।<strong>पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंसाचार्य ने फिल्म आदिपुरुष के विरोध में निर्माता निर्देशक अभिनेता अभिनेत्री के अलावा सेंसर बोर्ड पर दर्ज कराया मुकदमा।</strong> जिसमे हिंदुओं की भावनाओं को आहत किए जाने का शिकायती पत्र में आरोप लागया है। जगतगुरु परमहंसाचार्य ने कहा कि सनातन धर्म को इतना सस्ता समझ लिया गया है कि जो देखो वह देवी देवताओं का मजाक उड़ा रहा है। आदि पुरुष फिल्म के निर्माता निर्देशक कलाकार और सेंसर बोर्ड पर दंडात्मक कार्रवाई के लिए तहरीर दिया है अगर आदिपुरुष फिल्म पर प्रतिबंध नहीं लगाया तो भयावह परिणाम होंगे।वही कहा कि हिंदू संविधान के दायरे में है लेकिन सनातन धर्म को खत्म करने के लिए यह फ़िल्म रिलीज होगी तो हिंदु चुप नहीं बैठेगा।बता दें कि पिछले दिन पहले बाहुबली फेम प्रभास की फिल्म आदि पुरुष का अयोध्या में टीजर रिलीज किया गया था।

और पढ़े  नोएडा बर्निंग बस हादसा- हादसे को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश, उपनिरीक्षक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…