VIP Visit: VIP दर्शन के नाम पर ठगी, वसूली जाती है मोटी रकम, पुलिस ने 2 बाउंसर किए गिरफ्तार

Spread the love

 

 

वृंदावन में श्रीबांके बिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से पैसे ऐंठने वाले एक फर्जी बाउंसर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने माधव बाउंसर ग्रुप नामक एक गैर-पंजीकृत संगठन के दो आरोपियों रोहित और लक्की उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

फर्जी माधव बाउंसर ग्रुप के सदस्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रचार करते थे कि वे भीड़ से बचाकर वीआईपी दर्शन की सुविधा प्रदान करते हैं। इसके एवज में वे श्रद्धालुओं से पैसे वसूलते थे। गिरोह मंदिर परिसर के भीतर तक श्रद्धालुओं को जबरन घुसाकर उन्हें दर्शन करवाता और इस पूरी प्रक्रिया की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

एसएसपी के आदेश पर इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने रोहित पुत्र डाल चन्द्र निवासी कोसी थाना कोसीकलां और लक्की उर्फ छोटू पुत्र जगदीश निवासी सौंखरोड, थाना हाईवे, मथुरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


Spread the love
और पढ़े  UP- शादी वाले घरों को मिल सकेंगे एक साथ 8 सिलिंडर, विवाह निमंत्रण कार्ड के साथ करना होगा आवेदन
  • Related Posts

    मथुरा नाव हादसा: देवराहा बाबा आश्रम के समीप मिला एक और शव, 11 हुई मृतकों की संख्या

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन के केसीघाट और बंशीवट के बीच यमुना नदी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 37 श्रद्धालुओं से भरी मोटरबोट पांटून पुल से टकराकर पलट गई।…


    Spread the love

    आगरा- इन 68 घरों पर चलेगा बुलडोजर, भवन मालिकों को जारी होंगे नोटिस, मानसून से पहले किए जाएंगे ध्वस्त

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के किनारी बाजार में बृहस्पतिवार रात जर्जर भवन के भरभराकर गिरने की घटना ने नगर निगम प्रशासन की नींद उड़ा दी है। मानसून से पहले खतरे को…


    Spread the love