निर्माणाधीन भवन में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, दोनों पक्षों को बुलाकर की वार्ता

Spread the love

 

गर क्षेत्र ज्योतिर्मठ में नगर पालिका के निर्माणाधीन भवन में नमाज पढ़ने का वीडियो वारयल होने पर प्रशासन सतर्क हो गया है। एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर वार्ता करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा। साथ ही पुलिस को निर्देश दिए कि माहौल बिगाड़ने वालों पर निगरानी रखें।

नगर पालिका के मीट बाजार में बच्चों के लिए टेबल टेनिस का भवन निर्माणाधीन है। इस भवन में कुछ मुस्लिमों के नमाज पढ़ने का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसडीएम ने बताया कि वीडियो वायरल होने पर दोनों समुदाय के लोगों को बुलाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा गया।

पुलिस को भी मामले पर नजर रखने को कहा गया है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह ने बताया कि पालिका का नगर में भवन निर्माणाधीन है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दस दिन तक चलने वाले रोजा के लिए मौखिक रूप से नमाज पढ़ने की अनुमति ली थी।

सभासदों की बैठक
इस मामले को लेकर शाम को नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह की अध्यक्षता में सभासदों की बैठक हुई। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि भवन के कक्ष पर ताला लगा दिया गया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों को अपनी व्यवस्था स्वयं करने के लिए कह दिया गया है।

 

डीएम व एसपी से मिले हिंदू संगठनों के लोग

गोपेश्वर। ज्योतिर्मठ में नगर पालिका के निर्माणाधीन भवन में नजाम पढ़ने का वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठनों के लोग जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिले। बजरंग दल और एबीवीपी ने इस घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग की। कहा कि भविष्य में सार्वजनिक स्थान, सरकारी भवनों पर गैर हिंदुओं के धार्मिक गतिविधि पर रोक लगनी चाहिए। इस दौरान राकेश मैठाणी, पवन राठौर, रवि झिंक्वाण, आदर्श, सौरभ अग्रवाल, देव गौड़, सुशील डिमरी आदि शामिल रहे।

और पढ़े  Accident पिथौरागढ़: बंगापानी में इनोवा खाई में गिरी, पिथौरागढ़ के 3 युवकों की मौत, एक गंभीर

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    उत्तराखंड: प्रदेश में 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, मार्च 2027 तक चलेगा

    Spread the love

    Spread the love     उत्तराखंड में एक अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा, जो सर्वे मार्च 2027 तक चलेगा। प्रत्येक परिवार की आय से संबंधित आंकड़े…


    Spread the love