Vice President 2022 Candidate : बीजेपी ने फिर चौकाया बंगाल के राज्यपाल धनखड़ होंगे उपराष्ट्रपति उम्मीदवार,बैठक में लगी मुहर

भाजपा नीत एनडीए गठबंधन ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार का एलान कर दिया है। पार्टी ने नाम का खुलासा करते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन से उपराष्ट्रपति उम्मीदवार जगदीप धनखड़ होंगे। इससे पहले दिल्ली में पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित थे। इसी बैठक में उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के नाम पर मुहर लगाई गई।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा और NDA उपराष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी किसान पुत्र जगदीप धनखड़ जी को घोषित करती है। जगदीप धनखड़ जी पश्चिम बंगाल के अभी गर्वनर हैं और लगभग तीन दशक तक सार्वजनिक जीवन में काम किया है। नड्डा ने अपने बयान में उन्हें किसान का बेटा और जनता का राज्यपाल कह कर संबोधित किया।

और पढ़े  चक्रवात मुरासु: आंध्र के तट से टकराया तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, ट्रेनें और फ्लाइट हुईं रद्द
  • Related Posts

    गुवाहाटी में 5 हत्याओं के आरोपी का एनकाउंटर,अस्पताल में तोड़ा दम

    असम के शिवसागर में पुलिस फायरिंग की घटना में घनकांत गोगोई की मौत हो गई। उस पर गुवाहाटी में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या करने की घटना में शामिल…

    हिंसक प्रदर्शन से बिगड़े देश के हालात- ?बांग्लादेश में सड़कों पर क्यों उतरे कपड़ा मजदूर

    बांग्लादेश में कपड़ा फैक्ट्री के कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ढाका और आसपास के औद्योगिक इलाकों में प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पुलिस के साथ झड़पें हुई हैं। कई…