महाराष्ट्र : क्या बदलने वाले है महाराष्ट्र में समीकरण? शिंदे व उद्धव की 2 दिन में मुलाकात तय, ट्वीट ने बढ़ाई सियासी हलचल..

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को उद्धव ठाकरे के समर्थन के बाद राज्य में नए सियासी समीकरणों ने जन्म लिया है। इसे एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच बढ़ती नजदीकी के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि शिंदे और उद्धव ठाकरे एक हो सकते हैं और शिवसेना भाजपा के साथ जा सकती है।

हालांकि, यह समीकरण क्या नए गुल खिलाएंगे यह तो भविष्य ही बताएगा। लेकिन शिवसेना नेता के एक ट्वीट ने इन अटकलों को और पुख्ता कर दिया है। दरअसल, शिवसेना नेता दीपाली सैयद ने एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच होने वाली मुलाकात को लेकर ट्वीट किया है।
शिवेसना नेता दीपाली सैयद के एक ट्वीट ने राज्य की सियासत को नई हवा दे दी है। उन्होंने ट्वीट किया, “यह सुनकर बहुत अच्छा लगा कि अगले दो दिनों में उद्धव साहब और शिंदे साहब शिवसैनिकों की भावनाओं पर चर्चा करके लिए पहली बार मिलेंगे। शिंदे साहब शिवसैनिकों की तड़प को समझते थे और उद्धव साहब ने परिवार के मुखिया की भूमिका बड़प्पन के साथ निभाई थी। दोनों की मुलाकात की मध्यस्थता करने के लिए भाजपा नेताओं का धन्यवाद।”

और पढ़े  ईरान युद्ध का असर: ट्रंप बोले- चुनाव के बाद ही गिरेंगे तेल के दाम, रिपब्लिकन खेमे की क्यों बढ़ी चिंता?
  • Related Posts

    ब्रिक्‍स सम्‍मेलन- बस कुछ ही देर में शुरू होगी शिखर सम्मलेन की बैठक, राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का हो रहा इंतजार

    भारत की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली गए हैं। जिनपिंग इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत…

    पता नहीं अपने आप को G7 क्यों कहते हैं?: पुतिन ने पश्चिमी देशों पर कसा तंज, समझाया ब्रिक्स कैसे बना ताकतवर