खकनार/बुरहानपुर : बारिश के बावजूद कम नहीं हुआ उत्साह, हर साल की तरह इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से पदयात्री दादा धूनीवाले धाम खंडवा के लिए हुए रवाना।

ग्राम पंचायत झीरमिटी के ग्राम मेलचूका से दादाजी धूनीवाले
भक्तों का जत्था निशान लेकर मंगलवार सुबह को खंडवा के लिए रवाना हुआ। जत्थे में आसपास गांव के सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए।

आपको बता दे कि दादाजी धूनीवाले बाबा भक्तों का उत्साह बारिश के बावजूद कम नहीं हुआ। समस्त ग्राम वासियों द्वारा 1 दिन पहले विशाल भंडारे का आयोजन किया गया और आज दादाजी और हरिहरजी का नाम भजते हुए दादाजी धाम के लिए निकले।

75 किलोमीटर की पदयात्रा कर दादाजी धाम पहुंचने में लगभग 12 घंटे लग जाएंगे। बुधवार को खंडवा के दादाजी धूनीवाले धाम में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया जाएगा।

और पढ़े  करवा चौथ 2026: खत्म हुआ इंतजार! करवा चौथ पर कहीं दिखा चांद, जानिए आपके शहर में कब निकलेगा चांद ?
  • Related Posts

    गुवाहाटी में 5 हत्याओं के आरोपी का एनकाउंटर,अस्पताल में तोड़ा दम

    असम के शिवसागर में पुलिस फायरिंग की घटना में घनकांत गोगोई की मौत हो गई। उस पर गुवाहाटी में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या करने की घटना में शामिल…

    हिंसक प्रदर्शन से बिगड़े देश के हालात- ?बांग्लादेश में सड़कों पर क्यों उतरे कपड़ा मजदूर

    बांग्लादेश में कपड़ा फैक्ट्री के कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ढाका और आसपास के औद्योगिक इलाकों में प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पुलिस के साथ झड़पें हुई हैं। कई…