VI plans : आपके लिए आया कम रुपये में इन रिचार्ज प्लान्स से आपको मिलेगा कॉलिंग और डाटा का अनलिमिटेड मजा, जानें पूरी डिटेल्स..

Spread the love

कई टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज की कीमतों में वृद्धि की है। रिचार्ज की दरों में वृद्धि होने का असर ग्राहकों पर पड़ रहा है। टेलीकॉम सेवाओं का आनंद उठाने के लिए अब ग्राहकों को पहले से ज्यादा पैसों का भुगतान करना पड़ रहा है। ऐसे में कई ग्राहक अब सस्ते रिचार्ज प्लान्स की ओर रुख कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको वीआई (वोडाफोन और आइडिया) के उन किफायती रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी कीमत 300 रुपये से भी कम की है। इन रिचार्ज प्लान्स को कराने पर आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इंटरनेट उपयोग हेतु डाटा भी मिलेगा। इसके अलावा कंपनी की तरफ से आपको कई दूसरे बेनिफिट्स भी मिलेंगे, जिनका उपयोग आप अपनी अन्य जरूरतों के लिए कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं वीआई के इन रिचार्ज प्लान्स के बारे में विस्तार से –

299 रुपये का रिचार्ज प्लान -👇

वीआई के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 299 रुपये है। इस रिचार्ज को कराने पर आपको 28 दिनों की वैधता मिलेगी। इस प्लान में आपको रोजाना 1.5 डाटा मिलेगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है। 

वहीं रात 12 से सुबह 6 के बीच आप इंटरनेट नाइट डाटा का अनलिमिटेड उपयोग कर सकते हैं। अतिरिक्त सुविधाओं में इस प्लान के साथ वीआई के मूवी टीवी शो का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा भी आपको प्लान में कई दूसरी सुविधाएं मिल रही हैं।

269 रुपये का रिचार्ज प्लान
वीआई के इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैधता मिलेगी। इस रिचार्ज प्लान की कीमत 269 रुपये है। इसमें आपको इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 1GB का डाटा लिमिट मिलेगा। प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलेगी। एडिशनल बेनिफिट में वीआई मूवीज टीवी का बेसिक एक्सेस ग्राहकों को दिया जा रहा है।

और पढ़े  जौलीग्रांट- हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर बवाल, स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका

Spread the love
  • Related Posts

    जौलीग्रांट- हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर बवाल, स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका

    Spread the love

    Spread the love   हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर जौलीग्रांट थानों के पास बवाल हो गया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। थानो क्षेत्र में स्थित एक…


    Spread the love

    चमोली- पोखरी में शॉर्ट सर्किट से प्राथमिक विद्यालय  पैणी में आग, कंप्यूटर और फर्नीचर जले

    Spread the love

    Spread the loveविकासखंड पोखरी के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय पैणी में आग लगने से विद्यालय का कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई जनहानि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *