दुखद समाचार – बुरहानपुर : नही रहे अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख श्री प्रकाश त्र्यंबक काले ।।

नही रहे अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख श्री प्रकाश त्र्यंबक काले जी का आज शनिवार दि. 25 दिसंबर 20 21 को सुबह 5 बजने के आसपास स्वर्गवास हुआ। वह 60 वर्ष के थे। पिछले लगभग डेढ़ महीने से प्रकाश जी कैंसर के साथ जूझ रहे थे। नागपुर के नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट में उन पर उपचार चल रहा था।

मूलतः नागपुर के रहने वाले प्रकाश जी का जन्म 5 फरवरी 1961 को हुआ था। नागपुर में ही उनका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संपर्क हुआ। बचपन से ही वे संघ के स्वयंसेवक थे। एमकॉम तक पढ़ाई करने के बाद 1983 को संघ के प्रचारक रूप में उन्होंने काम प्रारंभ किया। विदर्भ में बुलढाणा, वाशिम और वर्धा में संघ के तहसील और जिला प्रचारक का दायित्व उन्होंने निभाया। 1999 को उनपर कल्याण आश्रम दायित्व आया। प्रारंभ में विदर्भ प्रांत संगठन मंत्री, पश्चिम क्षेत्र सह संगठन मंत्री, मध्य क्षेत्र संगठन मंत्री, अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख और अंत तक अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख और कल्याण आश्रम की केंद्रीय कार्यकारिणी के प्रकाश जी सदस्य रहे।
कल्याण आश्रम के लिए भव्य दिव्य योजना बनाकर उनको प्रत्यक्ष में लाना प्रकाश जी की विशेषता थी। कुशल संगठक और एक कल्पक कार्यकर्ता के नाते उन्होंने सैकड़ों लोगों को अपने कार्य से जोड़ा था। सीएसआर विषय में पिछले कुछ सालों में उन्हें उन्होंने निपुणता हासिल की थी।
आज नागपुर में ही प्रकाश जी पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें ।
ओम शांति शांति शांति:।
– अतुल जोग
अखिल भारतीय संगठन मंत्री

और पढ़े  बड़ी कार्रवाई- देश भर में 14 जगहों पर ED की छापेमारी,एनएचएआई में करोड़ों की फर्जी टोल वसूली का मामला
  • Related Posts

    बड़ी कार्रवाई- देश भर में 14 जगहों पर ED की छापेमारी,एनएचएआई में करोड़ों की फर्जी टोल वसूली का मामला

    प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी एनएचएआई टोल प्लाजा पर फर्जी वसूली से जुड़े मामले में की गई है।…

    नेपाल बाढ़ त्रासदी- नेपाल में अब तक मृतकों का आंकड़ा 1127 के पार,4 हजार से अधिक लापता; मदद के लिए युवाओं ने बनाया संपर्क केंद्र

    नेपाल में बाढ़ के बाद हालात बदतर बने हुए हैं। हर दिन के साथ हताहतों की संख्या बढ़ती जा रही है, जबकि अभी भी हजारों लोग लापता हैं। वहीं, इस…