Crash MIG-21:- जैसलमेर के नजदीक हादसे का शिकार हुआ वायु सेना का एक लड़ाकू विमान, विंग कमांडर हर्षित सिन्हा का निधन ।।

भारतीय वायु सेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान शुक्रवार की शाम को राजस्थान के जैसलमेर के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में लड़ाकू विमान के पायलट की मौत हो गई है। वायु सेना के मुताबिक, हादसे में विंग कमांडर हर्षित सिन्हा का निधन हो गया है। सेना बहादुर जवान के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। विमान शाम करीब 8.30 बजे पश्चिमी सेक्टर में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया। मामले में जांच का आदेश जारी किया गया है।

जैसलमेर के एसपी अजय सिंह ने बताया कि सैम थाना क्षेत्र के डेजर्ट नेशनल पार्क इलाके में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इससे पहले आठ नवंबर को वायु सेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया था। इस दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 14 लोगों की मौत हो गई थी।

और पढ़े  अमेरिकी सरकार की कार्रवाई: आव्रजन पर प्रशासन की सख्ती पर क्या बोला माइक्रोसॉफ्ट? सीईओ नडेला को मिला सम्मान
  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    अलविदा नाना पाटेकर: सूखा पीड़ितों की मदद के लिए आज केबीसी में जाने वाले थे, कर रखी थी अंतिम संस्कार की तैयारी

    पर्दे पर हर किरदार में अद्भुत विविधता और रचनात्मकता भर देने वाले हिंदी व मराठी फिल्मों के अभिनेता नाना पाटेकर (75) नहीं रहे। अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाने…