Vट्रेन में धमाका..पोटाश गन से फायरिंग, पहले किया गुमराह, फिर कबूल किया गुनाह, चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी

बस्ती में पटाखे लेकर ट्रेन में यात्रा करने वाले बिहार के दोनों यात्रियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से एक पोटाश गन भी बरामद की गई है। जीआरपी के अनुसार, मुख्य आरोपी अमित यादव ने पोटाश गन से फायर किया, जिसकी आवाज बम विस्फोट जैसी थी।

इससे ट्रेन में अफरातफरी मची। उसी बीच गेट के पास बैठा ऋतुराज ठाकुर ट्रेन से गिरा और उसकी मौत हो गई। इससे पहले जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज यादव ने झोले में पटाखे में विस्फोट की आशंका जताई की थी। दोनों के पकड़े जाने के बाद स्थिति स्पष्ट हुई कि वह पटाखे का धमाका नहीं बल्कि, पोटाश गन से धमाके की आवाज थी।

आरपीएफ इंस्पेक्टर के अनुसार, जीआरपी निरीक्षक हिंजल अंसारी की टीम ने बिहार के सीतामढ़ी जिले के नानपुर थानाक्षेत्र के गढ़ौल शरीफ निवासी अमित यादव उर्फ माझी व इसी क्षेत्र के वाजिदपुर निवासी ऋतुराज को बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन के पास से गिरफ्तार किया।

एक पोटाश गन भी बरामद

‘पटाखे का धमाका नहीं बल्कि, पोटाश गन से धमाके की आवाज थी’
इससे ट्रेन में अफरातफरी मची। उसी बीच गेट के पास बैठा ऋतुराज ठाकुर ट्रेन से गिरा और उसकी मौत हो गई। इससे पहले जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज यादव ने झोले में पटाखे में विस्फोट की आशंका जताई की थी। दोनों के पकड़े जाने के बाद स्थिति स्पष्ट हुई कि वह पटाखे का धमाका नहीं बल्कि, पोटाश गन से धमाके की आवाज थी।

और पढ़े  UP के चित्रकूट में बड़ा हादसा: हाईवे पर बेकाबू होकर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

आरपीएफ इंस्पेक्टर के अनुसार, जीआरपी निरीक्षक हिंजल अंसारी की टीम ने बिहार के सीतामढ़ी जिले के नानपुर थानाक्षेत्र के गढ़ौल शरीफ निवासी अमित यादव उर्फ माझी व इसी क्षेत्र के वाजिदपुर निवासी ऋतुराज को बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन के पास से गिरफ्तार किया।

बाद में जब पोटाश गन बरामद की गई तो दोनों ने कबूल किया कि उसी गन से फायर किया गया था। जीआरपी के अनुसार, उस समय छानबीन में तो कुछ नहीं मिला। बाद में कुछ दूरी पर ऋतुराज ठाकुर नामक युवक का रेलवे ट्रैक पर शव मिला।

चूंकि ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत के मामले आते रहते हैं, इसलिए उस मौत से धमाके का कनेक्शन किसी ने नहीं जोड़ा। मगर, बाद में जब जीआरपी ने जांच की तो पता चला कि ट्रेन के कोच संख्या एस-9 में आनंद विहार से छठ मनाने बिहार के सीतामढ़ी के नानपुर गढ़ौल निवासी अमित यादव, ऋतुराज राय और ऋतुराज ठाकुर एक साथ सफर कर रहे थे। घटना में ऋतुराज ठाकुर की मौत हो गई थी। उसके पिता बब्बन जी ठाकुर की तहरीर पर अमित यादव और ऋतुराज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
  • Related Posts

    UP- राष्ट्रपति भवन में तैनात जवान पर हमले के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, दूसरा भी पकड़ा गया

    उत्तरप्रदेश के बागपत जिले में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो वांछित संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन संदिग्धों पर राष्ट्रपति भवन में तैनात एक सुरक्षा गार्ड पर हमला…

    एक गांव, 3 दोस्त और तीन चिताएं: एक साथ दारू पीने के बाद गई जान, शराब के इस ब्रांड की बिक्री पर लगी रोक

    यूपी के एटा में तीन युवकों की शराब पीने के बाद मौत से किशोरपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। तीनों जिगरी दोस्तों की चिताएं पास-पास लगाई गईं। जीतू और…