सरदार पटेल की 150वी जयंती के अवसर पर आयोजित होंगे पदयात्राओं सहित विभिन्न कार्यक्रम- वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

 

सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वी जयंती के अवसर पर जनपद में पदयात्राओं सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक रूप से किया जाएगा जिसको लेकर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आगामी 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक आयोजित होने वाली पदयात्राओं व अन्य गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला और कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना है। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी के जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है। अभियान अंतर्गत पदयात्राओं से पहले विभिन्न प्री इवेंट गतिविधियां जैसे निबंध प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, यंग लीडर्स प्रोग्राम, सरदार पटेल जी के जीवन पर संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक आदि का आयोजन, युवाओं के बीच नशा मुक्त भारत शपथ, स्वदेशी मेलो का आयोजन, योग एवं हेल्थ शिविरों के साथ साथ क्षेत्र में स्वच्छता अभियान भी चलाये जाएंगे व राष्ट्रीय पदयात्रा गुजरात के करमसद से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया तक निकाली जाएगी। इस अवसर पर कार्यक्रम का पोस्टर विमोच भी समस्त अतिथियों द्वारा किया गया।मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह सिनसिनवार ने भी कार्यक्रम आयोजन के संबंध में सभी विभागों के प्रभावी समन्वय की बात कही। जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने अभियान से सम्बंधित पी पी टी व वीडियो प्रदर्शित करते हुए बताया कि विभिन्न गतिविधियों का आयोजन माय भारत पोर्टल के माध्यम से होगा व एन एस एस, एन सी सी, युवा कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग आदि का भी सहयोग रहेगा। इस अवसर पर एम एल सी डॉ सुधीर गुप्ता, विधायक ददरौल अरविंद कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा के सी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष भाजपा शिल्पी गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख खुटार नामित दीक्षित, युवा कल्याण अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, डी पी ओ नमामि गंगे, सोनम सचान, हिमांशु सक्सेना सहित विभिन्न सम्मानित पत्रकारगण उपस्थित रहे।

और पढ़े  अयोध्या- हनुमानगढ़ी में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी के आरोपों पर विवेकानंद दास की सफाई, बोले—‘ निष्पक्ष जांच हो’ आरोपी हूं तो कार्रवाई हो’
  • Related Posts

    UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी

    यूपी के ललितपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई। थाना बानपुर के ग्राम टीकरा तिवारी में 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा ने अपने दो छोटे बच्चों के…

    लखनऊ: बाढ़ से बर्बाद हुए फैजुल्लागंज व पुराने शहर की 58 सड़कें बनेंगी, कई इलाकों में पूरी तरह से बहीं

    बाढ़ से बर्बाद हुईं फैजुल्लागंज और पुराने शहर की 58 सड़कों के पुनर्निर्माण की योजना तैयार की गई है। नगर निगम ने इन कार्यों के लिए 126 करोड़ रुपये से…