जमुना रानी के गाए तेलुगु गाने
जमुना रानी ने तेलुगु सिनेमा में अपनी अनोखी आवाज से ‘सरदा सरदा सिगरेट्टू’, ‘एंथा तक्करी वडू नाराजु’, ‘मुक्कुमिधु नृखी… नी मुखानिके आडा’, ‘कोटू बूटु वीडा बावा वचदय्या’, ‘पदपदवे वैयारी गलीपतमा’ जैसे शानदार गाने गाकर दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल की। जमुना रानी की गायिकी सिर्फ भारतीय भाषाओं तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि श्रीलंकाई सिंहली फिल्मों में भी उन्होंने गाने गाए और छा गईं। इससे उन्होंने इंटरनेशनल स्तर पर पहचान मिली।
जमुना रानी को मिले सम्मान
उन्होंने टी.एम. सुंदरराजन, सिरकाली गोविंदराजन, तिरुचि लोगनाथन, पी.बी. श्रीनिवास, ए.एम. राजा, पी सुशीला, जिक्की, एस. जानकी, शूलमंगलम राजलक्ष्मी, एम.एस. राजेश्वरी जैसे कई मशहूर सिंगर्स के साथ गाने गए। उन्होंने विश्वनाथन-राममूर्ति, के.वी. महादेवन, वी. कुमार, जी.के. वेंकटेश, इलैयाराजा समेत संगीत जगत की कई मशहूर हस्तियों के साथ काम किया। तमिलनाडु सरकार ने उन्हें 1998 में ‘कलैमामणि’ अवॉर्ड और 2002 में ‘अरिग्नार अन्ना’ अवॉर्ड प्रदान किया।






