नैनीताल- ईद के दिन अस्थायी पार्किंग स्थलों पर रोके गए पर्यटकों के वाहन, शटल सेवा से भेजे गए नैनीताल और कैंचीधाम

द के अवसर पर नैनीताल और कैंचीधाम में भारी भीड़ और जाम की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बाहरी जिलों से आने वाले दोपहिया वाहनों पर सख्ती शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को काठगोदाम, कालाढूंगी रूसी बाईपास, सेनिटोरियम और भीमताल समेत विभिन्न एंट्री प्वाइंटों पर बिना पार्किंग के होटल बुकिंग वाले पर्यटकों के वाहनों को अस्थाई पार्किंग स्थलों पर रोका गया। वहां से पर्यटकों को शटल सेवा और सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से नैनीताल व कैंचीधाम भेजा गया। जबकि नैनीताल व कैंची धाम में बाहरी दो पहिंया वाहनों व टैक्सी बाइकों पर रोक लगा दी गई है।

 

एसपी जगदीश चंद्र ने बताया कि ईद के बाद वीकेंड तक बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। खासकर रामपुर, मुरादाबाद, उधमसिंह नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटक बाइक और टैक्सी बाइक के जरिए नैनीताल पहुंचते हैं जिससे शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।

उन्होंने बताया कि नैनीताल और कैंचीधाम में बाहरी जिलों से आने वाली निजी बाइकों और टैक्सी दोपहिया वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद कर दी गई है। वीकेंड तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। पुलिस ने ऐसे वाहनों को एंट्री प्वाइंटों पर ही रोककर अस्थाई पार्किंग स्थलों में खड़ा कराया जा रहा है। वहां से पर्यटकों को शटल सेवा अथवा सार्वजनिक परिवहन साधनों के जरिए गंतव्य तक भेजा जा रहा है।

 

एसपी ने कहा कि वीकेंड के दौरान बड़े वाहनों को तो पहले से ही एंट्री प्वाइंटों पर रोका जाता है, लेकिन दोपहिया वाहनों की अधिक आवाजाही से शहर में जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। साथ ही तेज रफ्तार और बेतरतीब तरीके से चलने वाली बाइकों से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। नैनीताल और कैंचीधाम में दोपहिया वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण प्रशासन ने इस बार सख्त कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

और पढ़े  देहरादून:राज्यपाल ने 5 वर्ष में पांच मिशन को धरातल पर उतारा, आज पूरे हो रहे पांच साल, 2021 में संभाला था पद
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…