Vacancy: आयुष मंत्रालय में नौकरी का शानदार मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन, वेतन 1,44,200-218,200 तक

Spread the love

रकारी नौकरी चाहने वालों के लिए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (NCISM) में मेंबर (आईएसएम) के 6 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च तय की गई है।

एनसीआईएसएस ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें 3 सदस्य (चिकित्सा मूल्यांकन एवं रेटिंग बोर्ड) और 3 सदस्य (आचार संहिता एवं पंजीकरण बोर्ड) शामिल हैं। इन 6 पदों में 3 आयुर्वेद और 3 किसी भी आईएसएम प्रणाली से शामिल है।

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
    • मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से भारतीय चिकित्सा प्रणाली से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।
    • उम्मीदवार का राज्य चिकित्सा परिषद / भारतीय चिकित्सा की केंद्रीय परिषद / NCISM के साथ पंजीकरण अनिवार्य है।
    • कम से कम 15 वर्ष का अनुभव चिकित्सा क्षेत्र में होना चाहिए।
    • इनमें से कम से कम 7 वर्ष का अनुभव भारतीय चिकित्सा प्रणाली में स्वास्थ्य, शिक्षा के विकास और वृद्धि के क्षेत्र में विभाग प्रमुख/संगठन प्रमुख के रूप में होना चाहिए।
  • अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 64 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 30 मार्च के आधार पर की जाएगी।

इस पते पर भेजना होगा फॉर्म

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आयुष मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेजों को उसके साथ संलग्न करें।

अंत में, भरा हुआ आवेदन फॉर्म आयुष मंत्रालय के सचिव, आयुष भवन, बी-ब्लॉक, जीपीओ कॉम्प्लेक्स, आईएनए, नई दिल्ली – 110023 के पते पर डाक द्वारा भेज दें।


Spread the love
  • Related Posts

    PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार की प्रमुख कौशल विकास योजना प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत देशभर में अब तक 1.64 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण या ओरिएंटेशन दिया जा…


    Spread the love

    अग्निवीर INET- भारतीय नौसेना में अग्निवीर आईनेट की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 14 मार्च से भरें फॉर्म

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय नौसेना ने अग्निवीर (INET) 2026 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अग्निवीर SSR 01/2027 और 02/2027, अग्निवीर MR 01/2027 और 02/2027 तथा…


    Spread the love