Vacancy: आयुष मंत्रालय में नौकरी का शानदार मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन, वेतन 1,44,200-218,200 तक

सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (NCISM) में मेंबर (आईएसएम) के 6 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च तय की गई है।

एनसीआईएसएस ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें 3 सदस्य (चिकित्सा मूल्यांकन एवं रेटिंग बोर्ड) और 3 सदस्य (आचार संहिता एवं पंजीकरण बोर्ड) शामिल हैं। इन 6 पदों में 3 आयुर्वेद और 3 किसी भी आईएसएम प्रणाली से शामिल है।

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
    • मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से भारतीय चिकित्सा प्रणाली से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।
    • उम्मीदवार का राज्य चिकित्सा परिषद / भारतीय चिकित्सा की केंद्रीय परिषद / NCISM के साथ पंजीकरण अनिवार्य है।
    • कम से कम 15 वर्ष का अनुभव चिकित्सा क्षेत्र में होना चाहिए।
    • इनमें से कम से कम 7 वर्ष का अनुभव भारतीय चिकित्सा प्रणाली में स्वास्थ्य, शिक्षा के विकास और वृद्धि के क्षेत्र में विभाग प्रमुख/संगठन प्रमुख के रूप में होना चाहिए।
  • अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 64 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 30 मार्च के आधार पर की जाएगी।

इस पते पर भेजना होगा फॉर्म

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आयुष मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेजों को उसके साथ संलग्न करें।

अंत में, भरा हुआ आवेदन फॉर्म आयुष मंत्रालय के सचिव, आयुष भवन, बी-ब्लॉक, जीपीओ कॉम्प्लेक्स, आईएनए, नई दिल्ली – 110023 के पते पर डाक द्वारा भेज दें।

  • Related Posts

    यूपीईएसएससी वैकेंसी: सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर बंपर भर्ती, डीएलएड-टीईटी वालों को मौका, करें आवेदन

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) ने प्राथमिक सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार आज यानी 16 सितंबर 2026…

    MP पुलिस: कांस्टेबल जीडी के 7500 पदों पर बंपर भर्ती, 8वीं पास भी भर पाएंगे फॉर्म, कब शुरू होगा आवेदन?

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपी ईएसबी) और मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस कांस्टेबल जीडी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। कुल 7,500 पदों पर…