Vacancy 2026- रेलटेल में निकली मैनेजर की भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन,सैलरी…

रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने तकनीकी विभाग (डेटा सेंटर) में भर्ती के लिए नई अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से योग्य और ऊर्जावान उम्मीदवारों से कुल 9 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

इन पदों में उप प्रबंधक (तकनीकी), प्रबंधक (तकनीकी) और वरिष्ठ प्रबंधक (तकनीकी) शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन, डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन और आईटी से जुड़े काम करने होंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास बीई/ बीटेक/ बीएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार (Telecommunication), कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर और कम्युनिकेशन, सूचना प्रौद्योगिकी (IT), इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित किसी भी शाखा में हो सकती है।

इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स) या एमसीए (Master of Computer Applications) किया है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि सभी डिग्रियां एआईसीटीई या यूजीसी से मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय या संस्थान से होनी चाहिए।

आयु सीमा

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा अलग निर्धारित की गई है। उप प्रबंधक (तकनीकी)/ ई-1 पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।वहीं प्रबंधक (तकनीकी)/ ई-2 पद के लिए आयु 23 से 31 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा वरिष्ठ प्रबंधक (तकनीकी)/ ई-3 पद के लिए उम्मीदवार की आयु 27 से 34 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

इतना मिलेगा वेतन

पद वेतनमान लगभग CTC
डिप्टी मैनेजर (टेक्निकल) – E-1 40,000-1,40,000 लगभग 12 लाख प्रति वर्ष + वार्षिक PRP
मैनेजर (टेक्निकल) – E-2 50,000-1,60,000 लगभग 15 लाख प्रति वर्ष + वार्षिक PRP
सीनियर मैनेजर (टेक्निकल) – E-3 60,000-1,80,000 लगभग 18 लाख प्रति वर्ष + वार्षिक PRP
और पढ़े  जीडीएस भर्ती 2026: डाक विभाग में 23757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास आज से करें पंजीकरण, बिना परीक्षा होगा चयन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले RailTel Corporation of India Limited की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Careers या Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
  • वहां RailTel Recruitment 2026 से संबंधित नोटिफिकेशन खोलें और पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और उसमें मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • जरूरी दस्तावेजों की कॉपी फॉर्म के साथ लगाएं और निर्धारित पते पर भेज दें।
  • Related Posts

    जीडीएस भर्ती 2026: डाक विभाग में 23757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास आज से करें पंजीकरण, बिना परीक्षा होगा चयन

    भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 23,757 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 31 अगस्त 2026 से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय…

    HC वैकेंसी: पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में 10वीं पास के लिए भर्ती, इस दिन तक भरें फॉर्म

    पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने कुल 56 पदों पर भर्ती निकाली है। दोनों पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 18 सितंबर 2026 तक उच्च न्यायालय…